facebookmetapixel
Advertisement
ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाईसस्ती होंगी जगुआर लैंड रोवर जैसी लक्जरी गाड़ियां, ब्रिटेन से आने वाली कारों पर सिर्फ 10% लगेगा आयात शुल्कगिरते बाजार के जोखिम के बीच लार्जकैप फंड्स पड़े सुस्त, मिड और स्मॉलकैप फंडों का प्रदर्शन रहा शानदार!एक्साइड इंडस्ट्रीज को बेंगलुरु प्लांट से Q3 में राजस्व की उम्मीद, इस प्रोजेक्ट पर ₹4,802 करोड़ खर्च कर चुकी है कंपनीE20 से वाहन खराब होने की अफवाहों में सबूतों की कमी, डीलरों को नहीं मिली इंजन से जुड़ी लिखित शिकायत: FADANRI के लिए KYC प्रक्रिया आसान बनाने की तैयारी में SEBI, बैंक शाखाओं में खुद जाने की जरूरत होगी खत्मएथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देव

Railway PSU कंपनी आज शेयरहोल्डर्स को देगी दूसरा अंतरिम डिविडेंड, शेयर पर बनाए रखें नजर

Advertisement

आईआरएफसी ने डिविडेंड के रिकॉर्ड की भी ऐलान कर दिया है। रेलवे पीएसयू ने डिविडेंड भुगतान के लिए रिकॉर्ड डेट 21 मार्च 2025 तय की है।

Last Updated- March 17, 2025 | 9:07 AM IST
IRFC OFS

IRFC share price: नवरत्न पीएसयू कंपनी आईआरएफसी के शेयर सोमवार (17 मार्च) को फोकस में रहेंगे। कंपनी का बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स आज डिविडेंड पर विचार करेंगे। इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IRFC) एक नवरत्न पीएसयू कंपनी है।

इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IRFC) के निदेशक मंडल की आज, 17 मार्च को वित्त वर्ष 2024-2025 के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड पर विचार करने के लिए बैठक होगी।

आईआरएफसी ने 10 मार्च को रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा, “… यह सूचित किया जाता है कि कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक सोमवार, 17 मार्च 2025 को आयोजित की जानी है। इसमें अन्य बातों के अलावा वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कंपनी के शेयरधारकों को दूसरे अंतरिम डिविडेंड की घोषणा पर विचार किया जाएगा।”

IRFC Dividend Record Date

आईआरएफसी ने डिविडेंड के रिकॉर्ड की भी ऐलान कर दिया है। रेलवे पीएसयू ने डिविडेंड भुगतान के लिए रिकॉर्ड डेट 21 मार्च 2025 तय की है।

आईआरएफसी ने कहा, “इसके अलावा, सेबी (सूचीबद्धता दायित्व प्रकटीकरण आवश्यकताएं) विनियम, 2015 के विनियम 42 के अनुसार, दूसरे अंतरिम डिविडेंड के भुगतान के लिए शेयरधारकों के एलिजिबिलिटी तय करने की रिकॉर्ड डेट शुक्रवार, 21 मार्च, 2025 फाइनल की गई है। यह अभी बोर्ड की मंजूरी के अधीन है।”

IRFC Share Performance

IRFC के शेयर की कीमत एक महीने में 7% गिर गई और सालाना आधार पर 22% गिर गई है। पिछले छह महीनों में IRFC के शेयर की कीमत 30% गिर गई है। पिछले दो सालों में IRFC के शेयर की कीमत ने 330% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। वहीं, अपने पिछले ट्रेडिंग सेशन यानी गुरुवार को आईआरएफसी के शेयर बीएसई पर 1.22% गिरकर 117.70 रुपये पर बंद हुए। बीएसई पर कंपनी का टोटल मार्केट कैप 1.53 लाख करोड़ रुपये है।

Advertisement
First Published - March 17, 2025 | 9:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement