facebookmetapixel
Advertisement
रनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफा

₹440 तक जा सकता है ये Maharatna PSU Stock! 3 ब्रोकरेज बुलिश, कहा- बढ़ती पावर डिमांड से बनेगा रॉकेट

Advertisement

Maharatna PSU Stock: ब्रोकरेज हाउसेस ने महारत्न पीएसयू स्टॉक पर खरीदारी की सालाह दी है। ब्रोकरेज ने लेटेस्ट इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटजी में शेयर के ₹439 तक जाने का अनुमान लगाया है।

Last Updated- July 30, 2025 | 3:16 PM IST
Maharatna PSU HPCL Stock

Maharatna PSU Stock To Buy: ट्रंप टैरिफ की डेडलाइन समाप्त होने की तारीख पास आने के साथ भारतीय शेयरों बाजारों में सपाट कारोबार देखने को मिल रहा है। चुनिंदा शेयरों में तेजी के बीच निवेशक मोटे तौर पर सतर्क रुख अपना रहे हैं। बाजार में उतार-चढ़ाव को देखते हुए एनालिस्ट्स ट्रेडर्स को सावधानी बरतने और ‘वेट एंड वॉच’ की स्ट्रेटेजी अपनाने की सलाह दे रहे हैं। बाजार में जारी उठापठक के बीच ब्रोकरेज हाउसेज ने महारत्न पीएसयू स्टॉक एनटीपीसी लिमिटेड (NTPC Ltd) पर खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोकरेज कंपनियों ने अपने लेटेस्ट इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटजी में शेयर के 439 रुपये तक जाने का अनुमान लगाया है।

NTPC पर ICICI Securities: टारगेट प्राइस ₹439| रेटिंग BUY|

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने भी एनटीपीसी पर ‘BUY‘ की रेटिंग दी है। हालांकि, ब्रोकरेज ने स्टॉक पर अपना टारगेट प्राइस मामूली घटाकर 439 रुपये कर दिया। यह पहले 442 रुपये था। इस तरह, शेयर 31 फीसदी का रिटर्न दे सकता है।

Also Read: खेती-किसानी कंपनी IFL Enterprises का मुनाफा बढ़ा, पहली तिमाही में 118% की ग्रोथ

ब्रोकरेज के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में फर्म कैपेसिटी एडिशन काफी कम रहा है। ऐसे में पीक डिमांड को पूरा करने के लिए भारत को थर्मल कैपेसिटी पर निर्भर होना पड़ रहा है। एनटीपीसी (NTPC) देश की सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली थर्मल कैपेसिटी रखती है।

ब्रोकरेज ने कहा कि जैसे-जैसे बिजली की मांग बढ़ती जा रही है, भारत को मीडियम टर्म डिमांड को पूरा करने के लिए और अधिक थर्मल कैपेसिटी जोड़ने की आवश्यकता पड़ सकती है। ऐसी स्थिति में NTPC के इस थर्मल कैपेसिटी को और बढ़ाने की संभावना है।

NTPC पर Nuvama: टारगेट प्राइस ₹401| रेटिंग BUY|

नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने एनटीपीसी पर ‘BUY’ की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 401 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर 20 फीसदी का रिटर्न दे सकता है। एनटीपीसी के शेयर मंगलवार को 334.45 रुपये के भाव पर बंद हुए।

ब्रोकरेज ने कहा कि एनटीपीसी पावर यूटिलिटीज सेक्टर में हमारे टॉप पिक्स में बना हुआ है। इसका वैल्यूएशन अभी भी सस्ता है। भले ही FY25–27E के दौरान EPS में केवल 7% की सीएजीआर हो और कोर RoE 17% रहे।

NTPC पर JM Financial: टारगेट प्राइस ₹391| रेटिंग BUY|

जेएम फाइनेंशियल ने एनटीपीसी पर ‘BUY’ की सलाह को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 391 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर 19 फीसदी का अपसाइड दे सकता है।

ब्रोकरेज के अनुसार, एनटीपीसी के लिए वित्त वर्ष 2025-26 एक ऐतिहासिक वर्ष साबित होने वाला है। पहला, अब तक की सबसे अधिक ऑर्गेनिक कैपेसिटी एडिशन। दूसरा, अपनी पहली पम्प-हाइड्रो स्टोरेज प्लांट का कमीशनिंग और तीसरा, अपने पहले न्यूक्लियर पावर प्लांट की आधारशिला रखना।

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - July 30, 2025 | 2:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement