facebookmetapixel
Advertisement
सरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJPअल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवादक्लोजिंग ऑक्शन से बाजार हैरान, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा तो निफ्टी में 391 अंकों की बढ़त

₹50 से कम कीमत वाले स्मॉल-कैप स्टॉक ने Q4 रिजल्ट के बाद किया 20% डिविडेंड का ऐलान, जानें पूरी डिटेल्स

Advertisement

कंपनी के के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 0.20 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है।

Last Updated- May 31, 2025 | 4:20 PM IST
Railtel dividend
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Hazoor Multi Projects Q4 Results: रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही के रिजल्ट की घोषणा शुक्रवार, 30 मई 2025 को की थी। इस दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा साल-दर-साल आधार पर 69 फीसदी घटकर 16.78 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 53.93 करोड़ रुपये था। इसके साथ ही कंपनी की मुख्य कारोबारी आय भी 46 फीसदी कम होकर 249 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल यह 464 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के शेयर शुक्रवार को बीएसई पर 1.93 फीसदी की गिरावट के साथ 44.21 रुपये पर बंद हुए, जो पिछले सत्र में 45.08 रुपये था। नतीजों और डिविडेंड की घोषणा बाजार बंद होने के बाद की गई। कंपनी की बाजार पूंजी (मार्केट कैप) 937.35 करोड़ रुपये दर्ज की गई। पिछले पांच सालों में हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स के शेयरों ने निवेशकों को 44,000 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। हालांकि, 2025 में अब तक शेयरों में 17.26 फीसदी की गिरावट देखी गई। पिछले एक महीने में शेयर 16.40 फीसदी बढ़े हैं। शेयर का 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर 63.90 रुपये (12 सितंबर 2024) और निम्नतम स्तर 32 रुपये (31 मार्च 2025) रहा।

Also Read: IRB बोर्ड ने ₹8,450 करोड़ के तीन हाईवे एसेट्स को InvIT Funds में ट्रांसफर करने की मंजूरी दी

डिविडेंड का ऐलान, रिकॉर्ड डेट का इंतजार

हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 0.20 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। यह डिविडेंड 1 रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर 20 फीसदी के बराबर है। कंपनी ने अपनी एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, “बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 0.20 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है।” डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड तारीख की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन इसे कंपनी की आगामी वार्षिक आम बैठक (AGM) में मंजूरी दी जाएगी।

Advertisement
First Published - May 31, 2025 | 4:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement