facebookmetapixel
Advertisement
ब्रिक्स देशों से बोले जिनपिंग: ग्लोबल साउथ की ताकत के लिए मिलकर करें काम, एक दूसरे का करें सहयोगमहंगाई, फेड मीटिंग और क्रूड ऑयल की कीमतें: इस छोटे कारोबारी हफ्ते में बाजार की दिशा तय करेंगे ये ट्रिगरयूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूस की कई रिफाइनरी ठप, अगस्त में खरीदा रिकॉर्ड 1.72 लाख टन पेट्रोल; 70% भारत से गया‘क्रिटिकल मिनरल्स न बनें हथियार’, BRICS में PM मोदी ने जताई चिंता, कहा: सप्लाई चेन को भरोसेमंद बनाना जरूरीकच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए विदेशी निवेशक, सिंतबर में अब तक निकाले ₹13,138 करोड़शशिधर जगदीशन के बाद कौन संभालेगा HDFC बैंक की कमान? RBI को भेजे गए दो नामप्रति शेयर मिलेगा ₹50 का डिविडेंड! रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेRBI ने खत्म किया सस्पेंस, टाटा संस को तुरंत शेयर बाजार में लिस्ट होने का दिया निर्देशआतंकवाद के खिलाफ BRICS देश एकजुट, आतंकियों की फंडिंग रोकने पर सहमति; पहलगाम हमले की निंदा कीBRICS ने एकतरफा व्यापारिक कदमों पर जताई चिंता, बातचीत और कूटनीति को बताया अहम रास्ता

दो दिन में 33 प्रतिशत गिरा ग्लैंड फार्मा

Advertisement
Last Updated- May 22, 2023 | 11:16 PM IST
Gland Pharma down 33% in two days

ग्लैंड फार्मा का शेयर सोमवार को 17 प्रतिशत गिर गया। इसके साथ ही इस शेयर में दो दिन में 33 प्रतिशत की कमजोरी आ चुकी है। कंपनी ने 894 रुपये का नया निचला स्तर बनाया है। अपने आईपीओ भाव से शेयर अब तक 40 प्रतिशत और अपने एक साल के ऊंचे स्तरों से 72 प्रतिशत गिरा है।

शांघाई की फोसन फार्मा प्रवर्तित इस कंपनी द्वारा वित्त वर्ष 2023 की जनवरी-मार्च तिमाही में अनुमान के मुताबिक राजस्व दर्ज नहीं किए जाने की वजह से शेयर भाव पर यह दबाव देखा गया है।

एक प्रमुख ग्राहक द्वारा दिवालियापन के लिए आवेदन करने, चीनी कंपनियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा और उत्पादन में सुस्ती की वजह से कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन पर दबाव पड़ा है।

Also read: समिति की रिपोर्ट से अदाणी के शेयरों में आई तेजी, 10 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े पर फिर से पहुंच गया एमकैप

नोमुरा ने एक रिपोर्ट में कहा है, ‘ग्लैंड फार्मा के लिए हमने 15-20 गुना की एक वर्षीय आगामी आय का अनुमान जताया है। बढ़ती अनि​श्चितता, जेनेरिक बाजार में दबाव को देखते हुए हमारा मानना है कि यह शेयर इसी दायरे के निचले स्तर पर कारोबार कर सकता है। हमने अपना मल्टीपल लक्ष्य 18 गुना से घटाकर 16 गुना कर दिया है। वित्त वर्ष 2025 की 72.3 रुपये की संभावित ईपीएस के आधार पर हमने इस शेयर के लिए 1,157 रुपये का लक्ष्य रखा है।’

ब्रोकरेज ने शेयर की रेटिंग ‘न्यूट्रल’ से घटाकर ‘रिड्यूस’ यानी निवेश घटाएं कर दी है।

Advertisement
First Published - May 22, 2023 | 8:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement