facebookmetapixel
Budget 2026: सरकार को FY27 में RBI, बैंकों से ₹3.16 लाख करोड़ का डिविडेंड मिलने की उम्मीदBudget 2026: सीमा-शुल्क सुधारों से रत्न और आभूषण उद्योग को नई रफ्तार, निर्यात और ई-कॉमर्स को मिलेगा बढ़ावाBudget 2026: लिथियम बैटरी पर सीमा-शुल्क छूट से EV इंफ्रास्ट्रक्चर को मदद मिलेगी, ऑटो इंडस्ट्री ने किया स्वागतBudget 2026: पढ़ाई से लेकर कमाई तक! बजट में स्टूडेंट्स के लिए 5 बड़ी घोषणाएं, जिससे बदलेगा भविष्यसरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, गया कहां; ₹1 के कैलकुलेशन से समझें बजट का पूरा लेखा-जोखाBudget 2026: SGB पर नियम बदले, एक्सचेंज से खरीदे बॉन्ड पर टैक्स लगेगा; टैक्स-फ्री एग्जिट का रास्ता बंदकर्ज लेकर शेयर या म्युचुअल फंड में निवेश करते हैं? बजट में सरकार ने दे दिया बड़ा झटकाBudget 2026: कंटेंट क्रिएटर लैब्स, एनिमेशन से लेकर स्पोर्ट्स तक, इस बार में बजट में Gen Z के लिए क्या-क्या है?Budget 2026: बड़ी राहत! सीतारमण का ऐलान- मोटर एक्सीडेंट क्लेम के ब्याज पर अब नहीं लगेगा टैक्सBudget-Real Estate: बजट से रियल एस्टेट को तुरंत फायदा कम, लेकिन लंबी अव​धि में होगा लाभ

वेदांत से लेकर मझगांव डॉक तक, इस हफ़्ते ये 6 स्टॉक रहेंगे एक्स-डेट पर; ऐसे उठा सकते हैं फायदा

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स ने भी स्टॉक-स्प्लिट का एलान किया है। इस प्रक्रिया के तहत, ₹10 फेस वैल्यू वाले एक शेयर को ₹5 फेस वैल्यू वाले दो शेयरों में डिवाइड किया जाएगा।

Last Updated- December 23, 2024 | 9:08 AM IST
Stocks to watch today

Dividend, bonus, stock split: इस सप्ताह 6 कंपनियों के शेयर एक्स-डेट पर रहेंगे। बीएसई के अनुसार, वेदांत लिमिटेड (Vedanta Limited) का शेयर इस सप्ताह 24 दिसंबर को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगा। साथ ही कुछ प्रमुख कंपनियों ने स्टॉक स्प्लिट, बोनस इश्यू और एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी मीटिंग (EGM) समेत कॉर्पोरेट एक्शन का एलान किया है।

सरकारी डिफेंस कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स, आयुष वेलनेस,भारत ग्लोबल डेवेलपर्स और तीन अन्य कंपनियों के शेयर फोकस में रहेंगे। इन कंपनियों ने हाल ही में डिविडेंड, स्टॉक-स्प्लिट, राइट्स इश्यू और बोनस इश्यू जैसे कॉरपोरेट एक्शन का एलान किया है। इन घोषणाओं के बाद ये कंपनियां इस सप्ताह एक्स-डेट पर ट्रेड करेंगी।

क्या होता है एक्स-डेट ? (What is ex-date?)

जब इक्विटी शेयर का प्राइस अगले डिविडेंड पेयआउट को दिखाने के लिए एडजस्ट होता है, उसे एक-डिविडेंड डेट (Ex-Dividend Date) के रूप में जाना जाता है। कोई शेयर जब एक्स-डिविडेंड बन जाता है, तो उस दिन से उसके अगले डिविडेंड पेयआउट का वैल्यू आगे नहीं चलता है। डिविडेंड उन सभी शेयरहोल्डर्स को दिया जाता है, जिनके नाम रिकॉर्ड डेट के अंत तक कंपनी की लिस्ट में दिखाई देते हैं।

वेदांत

माइनिंग सेक्टर प्रमुख वेदांत (Vedanta) ने चौथे अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹8.5 प्रति शेयर (₹1 फेस वैल्यू पर) डिविडेंड दिया जाएगा। डिविडेंड भुगतान की कुल राशि लगभग ₹3,324 करोड़ होगी। कंपनी ने रिकॉर्ड डेट 24 दिसंबर 2024 तय की है। डिविडेंड भुगतान नियमानुसार तय समय-सीमा में किया जाएगा।

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स

सरकारी डिफेंस कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स ने भी स्टॉक-स्प्लिट का एलान किया है। इस प्रक्रिया के तहत, ₹10 फेस वैल्यू वाले एक शेयर को ₹5 फेस वैल्यू वाले दो शेयरों में डिवाइड किया जाएगा। कंपनी ने इसके लिए 27 दिसंबर 2024 की रिकॉर्ड डेट तय की है।

आयुष वेलनेस

आयुष वेलनेस ने अपने निवेशकों के लिए बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया है। बोनस शेयर का रेश्यो 1:2 रखा गया है। इसका मतलब है कि हर दो शेयर पर एक फ्री शेयर मिलेगा। कंपनी ने इसके लिए 26 दिसंबर 2024 की रिकॉर्ड डेट तय की है। हालांकि, यह कंपनी बीएसई की ईएसएम (स्टेज 2) और जीएसएम (स्टेज 0) निगरानी में है जो निवेशकों को सतर्क करती है।

भारत ग्लोबल डेवेलपर्स

भारत ग्लोबल डेवेलपर्स ने दो बड़ी घोषणाएं की हैं। पहला, बोनस शेयर 8:10 के अनुपात में जारी किए जाएंगे, यानी हर 10 शेयर पर 8 बोनस शेयर मिलेंगे। दूसरा, ₹10 फेस वैल्यू वाले एक शेयर को ₹1 फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में विभाजित किया जाएगा। कंपनी ने इन दोनों घोषणाओं के लिए 26 दिसंबर 2024 की रिकॉर्ड डेट तय की है। यह कंपनी एएसएम (स्टेज 4) निगरानी में है, इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए।

इवांस इलेक्ट्रिक

इवांस इलेक्ट्रिक ने भी बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की है। बोनस शेयर का अनुपात 1:1 रखा गया है, जिसका मतलब है कि हर एक शेयर पर एक बोनस शेयर मिलेगा। कंपनी ने रिकॉर्ड डेट 26 दिसंबर 2024 तय की है। यह कंपनी एएसएम (स्टेज 1) निगरानी में है, जो संकेत देता है कि निवेशकों को सतर्कता से निर्णय लेना चाहिए।

अनुपम फिनसर्व

अनुपम फिनसर्व ने राइट्स इश्यू की घोषणा की है। कंपनी ₹1 फेस वैल्यू के 11,56,37,500 शेयर ₹1.75 प्रति शेयर (₹0.75 प्रीमियम सहित) पर जारी करेगी। कुल राशि ₹20.23 करोड़ से अधिक होगी। कंपनी ने रिकॉर्ड डेट 27 दिसंबर 2024 तय की है। राइट्स इश्यू से मिलने वाली राशि का उपयोग कंपनी के विस्तार और अन्य जरूरतों के लिए किया जाएगा।

First Published - December 23, 2024 | 9:01 AM IST

संबंधित पोस्ट