facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Euro Pratik Sales IPO की कमजोर बाजार में मजबूत एंट्री, 10% प्रीमियम पर लिस्ट हुए शेयर

Advertisement

Euro Pratik Sales IPO Listing: बीएसई (BSE) पर कंपनी के शेयर 273.45 रुपये पर लिस्ट हुए। यह 26.5 रुपये या 10.7 प्रतिशत का प्रीमियम दर्शाता है।

Last Updated- September 23, 2025 | 10:49 AM IST
IPO and Stocks

Euro Pratik Sales IPO listing today: सजावटी वॉल पैनल और लैमिनेट्स बेचने वाली कंपनी यूरो प्रतीक सेल्स आईपीओ के शेयर मंगलर को शेयर बाजार में मजबूती के साथ लिस्ट हो गए। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर 247 के इश्यू प्राइस के मुकाबले 272 पर लिस्ट हुए। यह 25 रुपये या 10 प्रतिशत का प्रीमियम दर्शाता है। हालांकि, लिस्टिंग के बाद शेयर में 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई और यह NSE पर 271 रुपये के निचले स्तर तक फिसल गया।

बीएसई (BSE) पर कंपनी के शेयर 273.45 रुपये पर लिस्ट हुए। यह 26.5 रुपये या 10.7 प्रतिशत का प्रीमियम दर्शाता है। बीएसई पर यह स्टॉक अपने लिस्टिंग प्राइस 251 रुपये की तुलना में 8 प्रतिशत तक गिर गया।

गौरतलब है कि यूरो प्रतिक सेल्स का आईपीओ ग्रे मार्केट की उम्मीदों से कहीं बेहतर लिस्ट हुआ। लिस्टिंग से पहले अनलिस्टेड मार्केट में इसके शेयर लगभग 257 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड हो रहे थे। यह 247 रुपये के इश्यू प्राइस पर 10 रुपये यानी करीब 4 प्रतिशत के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) को दर्शाता है।

Euro Pratik Sales IPO Details

यह सार्वजनिक पेशकश पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) पर आधारित थी। इसमें कुल 1.83 करोड़ इक्विटी शेयर बेचे गए और इससे ₹451.39 करोड़ जुटाए गए। इस इश्यू में कोई नया शेयर जारी नहीं किया गया। यह मेनलाइन ऑफर 16 से 18 सितंबर 2025 तक निवेश के लिए खुला था। कंपनी ने प्राइस बैंड ₹235 से ₹247 तय किया था, और लॉट साइज 60 शेयर का था।

हालांकि, आईपीओ को निवेशकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला, और यह कुल मिलाकर 1.4 गुना सब्सक्राइब हुआ। विभिन्न निवेशक वर्गों में, नॉन-इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) ने सबसे अधिक रुचि दिखाई और अपने हिस्से को 2.02 गुना सब्सक्राइब किया। इस पब्लिक इश्यू के लिए ऐक्सिस कैपिटल और डैम कैपिटल एडवाइजर्स बुक-रनिंग लीड मैनेजर रहे, जबकि MUFG इनटाइम इंडिया को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया था।

Advertisement
First Published - September 23, 2025 | 10:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement