facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी कोर्ट के फैसले और ट्रंप के बयान पर भारत की नजर, सरकार ने कहा: हम अभी स्टडी कर रहे1 शेयर के बदले मिलेंगे 3 फ्री बोनस शेयर! IT सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, देखें पूरी डिटेलPM मोदी और राष्ट्रपति लूला की बैठक: भारत-ब्राजील के बीच $20 अरब के व्यापार का बड़ा लक्ष्य तयDividend Stocks: बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते ये 6 कंपनियां देने जा रही हैं डिविडेंड, देखें लिस्टदिल्ली में अलर्ट! लाल किला और चांदनी चौक पर बढ़ी सुरक्षा, आतंकियों की मंशा खुफिया रिपोर्ट में आई सामनेIndia-US Trade Deal: अप्रैल में लागू हो सकता है भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता, पीयूष गोयल का बड़ा बयानExplainer: सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद लगाया 10% ग्लोबल टैरिफ! क्या अब बदल जाएगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील?AI Impact Summit 2026: समिट के आखिरी दिन दिल्लीवासियों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी, प्लान करके निकलें घर सेStock Split: निवेशकों की मौज! एक शेयर के बदले मिलेंगे 10 शेयर, नोट कर लें इन 2 कंपनियों की रिकॉर्ड डेटनील कट्याल कौन हैं? ट्रंप के टैरिफ पर ऐतिहासिक फैसले के पीछे का बड़ा नाम

बाजार में गिरावट के बावजूद सोलर कंपनी के शेयरों में लगा अपर सर्किट, स्टॉक खरीदने की मची लूट; इस खबर का असर

Advertisement

एक्मे सोलर होल्डिंग्स एक रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी है। इसके पोर्टफोलियो में सोलर, विंड, हाइब्रिड और फर्म एंड डिस्पैचेबल रिन्यूएबल एनर्जी (FDRE) परियोजनाएं शामिल हैं।

Last Updated- April 03, 2025 | 10:13 AM IST
ACME Solar

Acme Solar Share Price: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump Tariffs announcement के बाद घरेलू शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट के बावजूद सोलर कंपनी एक्मे सोलर होल्डिंग्स (ACME Solar Holdings Ltd) के शेयर गुरुवार को 5% चढ़ गए। कंपनी के शेयर बाजार खुलते ही बीएसई पर 4.99% उछलकर 201.90 रुपये पर पहुंच गए। इसी के साथ कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लग गया।

एक्मे सोलर होल्डिंग्स एक रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी है। इसके पोर्टफोलियो में सोलर, विंड, हाइब्रिड और फर्म एंड डिस्पैचेबल रिन्यूएबल एनर्जी (FDRE) परियोजनाएं शामिल हैं।

शेयरों में उछाल की वजह?

रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी और एसीएमई ग्रुप की प्रमुख इकाई एसीएमई सोलर होल्डिंग्स ने अपनी 490 मेगावाट की ऑपरेशनल रिन्यूएबल एनर्जी परियोजनाओं के लिए ₹2,491 करोड़ की लॉन्ग टर्म फाइनेंसिंग फैसिलिटी हासिल की है। यह फंडिंग 18 से 20 वर्ष की परियोजना अवधि के लिए प्राप्त की गई है।

एक्मे सोलर ने गुरुवार को दाखिल रेगुलटरी फाईलिंग में बताया कि इसका उद्देश्य मौजूदा कर्ज का रिफाइनेंस करना और फाइनेंसिंग लागत को कम करना है। ये परियोजनाएं आंध्र प्रदेश, राजस्थान और पंजाब में स्थित हैं।

बीएसई फाईलिंग के अनुसार, राज्य आधारित काउंटरपार्टी परियोजनाओं के इस रीफाइनेंसिंग के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और रूरल इलेक्ट्रीफिकेशन कारपोरेशन (REC) से 8.8% की घटाई गई औसत ब्याज दर पर ऋण प्राप्त किया गया है। इससे कंपनी की क्रेडिट प्रोफाइल में सुधार हुआ है और आंध्र प्रदेश व पंजाब की परियोजनाओं को को-ओब्लिगर संरचना के तहत उच्च क्रेडिट रेटिंग मिली है।

एक्मे सोलर होलिडंग्स शेयर हिस्ट्री

एक्मे सोलर होलिडंग्स के शेयर अपने हाई से अभी भी 31% नीचे चल रहे हैं। हालांकि, कंपनी के शेयरों में पिछले एक महीने में 7% से ज्यादा की वृद्धि हुई है। एकमे सोलर के शेयर पिछले साल नवंबर में बीएसई पर 259 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए थे। जबकि एक्मे सोलर आईपीओ का प्राइस बैंड 289 रुपये था। स्टॉक का 52 वीक हाई 292 रुपये और 52 वीक लो 167.55 रुपये है। कंपनी का बीएसई पर मार्केट कैप 12,216.72 करोड़ रुपये है।

Advertisement
First Published - April 3, 2025 | 10:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement