facebookmetapixel
Advertisement
JSW MG Motor 2026 में लॉन्च करेगी 4 नए मॉडल, भारत में ₹4,000 करोड़ तक निवेश की तैयारीAI सेक्टर में आएगा विस्फोटक विस्तार, माइक्रोसॉफ्ट इंडिया प्रमुख ने की तीन वर्षों में 1000x उछाल की भविष्यवाणीडिपोर्टेशन पर अरबों का खर्च: ट्रंप प्रशासन ने प्रति प्रवासी 1 करोड़ से ज्यादा क्यों खर्च किए?₹20 तक लुढ़क जाएगा Ola Electric का शेयर? Q3 में आधी हुई कमाई; ब्रोकरेज ने डाउनग्रेड की रेटिंगWPI: जनवरी में थोक महंगाई बढ़कर 1.81%, लगातार तीसरे महीने आई तेजीAI Impact Summit 2026: टेक दिग्गज बोले- कई नई नौकरियां पैदा होंगी; शांत रहें, नई ​स्किल सीखेंAI Impact Summit 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा के बीच दिल्ली में AI सम्मेलन, ट्रैफिक को लेकर दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरीAI से खत्म हो जाएगा भारतीय IT फर्म्स का दबदबा? Motilal Oswal ने आगे की राह और चुनौतियों पर दी बड़ी रिपोर्टAI ट्रांसफॉर्मेशन में भारत सबसे आगे: पीएम मोदीAI Impact Summit 2026: दिल्ली में आज से वैश्विक एआई महाकुंभ, दुनिया की नजर भारत पर; जानें पूरा शेड्यूल

Share Market Today: 70 अंक गिरा Sensex, Nifty में भी गिरावट बरकरार

Advertisement
Last Updated- January 19, 2023 | 11:59 AM IST
Stock market today

11:52 AM

कमजोर शुरुआत के बाद बाजार हल्की रिकवरी करता दिख रहा है। सुबह जहां सेंसेक्स 262 अंकों कि गिरावट पर था, अब कुछ संभलने के बाद 73 अंकों यानी 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 60,971 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में 26 अंकों की गिरावट है और ये 18,138 के स्तर पर है। शुरुआती कारोबार में जहां सेंसेक्स की 30 में से केवल 4 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान पर थे। इस मोर्चे पर भी संभलते  हुए अब सेंसेक्स की 30 में से 11 कंपनियां हरे निशान पर हैं।

Nifty Top Gainer

UPL
Tata Steel
ONGC
SBI Life
HDFC Life

Nifty Top Losers- 

Adani  Enterprises Ltd
Hindustan Unilever
IndusInd Bank
Adani Ports
TITAN

9:29 AM

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है। सेंसेक्स करीब 262 अंकों की गिरावट के साथ 60,783 के स्तर पर शुरुआती कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 82 अंकों की गिरावट के साथ 18,102 पर है।

सेंसेक्स की 30 में से केवल 4 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान पर है।

Pre-Opening

वैश्विक अनुमानों के अनुसार ही आज प्री-ओपनिंग में बाजार में गिरावट दिखी है। 09.00 बजे के करीब सेंसेक्स 262.83 अंकों की बढ़त के साथ 60782.91 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 32.10 अंकों की गिरावट के साथ 18133.20 के स्तर पर नजर आ रहा है।

कैसा रहेगा आज का बाजार

आज यानी 19 जनवरी को ग्लोबल मार्केट से नकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। एशिया पर शुरुआती दबाव देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY में भी आधा परसेंट की गिरावट देखने को मिली है। कल अमेरिकी बाजारों में भी भारी गिरावट दिखी थी। DOW 600 अंक से ज्यादा गिरकर बंद हुआ था। कमजोर आर्थिक आंकड़े से बाजार में दबाव बना।

ग्लोबल संकेतों के आधार पर आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भी कमजोर नोट पर हो सकती है।

इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड का भाव 84.6 डॉलर प्रति बैरल है। सोने का भाव 1908 डॉलर प्रति आउंस पर है।

कल कैसा रहा बाजार

स्थानीय स्टॉक मार्केट में बुधवार को भी तेजी दर्ज की गई और BSE Sensex 390 अंक बढ़कर एक बार फिर 61 हजार के ऊपर बंद हुआ।

इंडेक्स में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाले एचडीएफसी बैंक और एचडीएफ़सी लिमिटेड के शेयरों में लिवाली तथा विदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार में तेजी आई। एशियाई बाजारों में रिकवरी और यूरोपीय इक्विटी एक्सचेंजों में सकारात्मक शुरुआत से भी घरेलू स्टॉक मार्केट को समर्थन मिला।

तीस शेयरों पर आधारित BSE Sensex शुरूआती कारोबार में बढ़त के साथ 60,716.03 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 61,110.25 और 60,569.19 अंक के बीच झूलने के बाद 390.02 अंक या 0.64 फीसदी की बढ़त लेकर 61,045.74 पर बंद हुआ। इससे पिछले सत्र में सेंसेक्स 60,655.72 अंक पर बंद हुआ था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty भी 112.05 अंक या 0.62 फीसदी की बढ़त लेकर 18,165.35 अंक पर बंद हुआ। Nifty के 50 शेयरों में से 35 हरे निशान में रहे जबकि 14 में गिरावट और 1 में कोई उतार चढ़ाव नहीं आया।

Advertisement
First Published - January 19, 2023 | 8:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement