facebookmetapixel
Advertisement
खेती में हर साल हो सकती है ₹40000 करोड़ तक की बचत, बीएस मंथन में कृषि विशेषज्ञों ने बताए समाधान₹11 प्रति यूनिट से ₹2.50 पर आई सौर बिजली, प्रह्लाद जोशी बोले- सस्ती ऊर्जा से घटेगी उद्योगों की लागतBS Manthan 2026: क्या भारत बनेगा दुनिया की फूड फैक्ट्री? एक्सपर्ट्स ने बताया इसके लिए क्या करना होगाBS Manthan में बोलीं सीतारमण: AI समिट का विरोध कर कांग्रेस ने की ‘इमरजेंसी’ जैसी गलती, होना चाहिए पछतावारिन्यूएबल एनर्जी में भारत की रफ्तार तेज, BS Manthan में मंत्री जोशी ने रखा विजन 2030बजट का पैसा क्यों नहीं खर्च हो रहा? राज्यों की राजनीति पर वित्त मंत्री का बड़ा सवालBS Manthan 2026: चीन से निवेश आएगा, लेकिन इस शर्त पर- FM सीतारमण ने किया साफअमेरिका में अवैध प्रवासियों पर बड़ा वार, IRS डेटा से तेज होंगे डिपोर्टेशनBS Manthan 2026: भारत में अवसरों की भरमार, सरकार के लिए हर इंडस्ट्री एकसमान – FM सीतारमणटेक और AI बदल रहे भारत में प्रतिस्पर्धा का माहौल: CCI चेयरपर्सन रवनीत कौर

Share Market Closed Today: बकरीद के मौके पर आज बाजार बंद, एक्सचेंज पर नहीं होगी ट्रेडिंग

Advertisement

एक्सचेंजों ने बकरीद की छुट्टी का ऐलान पहले 28 जून यानी बुधवार के लिए किया था। लेकिन बाद में छुट्टी की तारीख को बदल दिया गया

Last Updated- June 30, 2023 | 8:24 AM IST

बकरीद (Bakra Eid) के मौके पर भारतीय शेयर बाजार में आज यानी गुरुवार को कारोबार नहीं होगा। यानी BSE और NSE पर इक्विटी, डेरिवेटिव समेत करेंसी डेरिवेटिव में आज ट्रेडिंग नहीं होगी। इसके अलावा, आज फॉरेक्स मार्केट में भी कारोबार नहीं होगा।

साथ ही MCX पर भी आज ट्रेडिंग के लिए मॉर्निंग सेशन बंद रहेंगे। हालांकि, शाम 5 बजे से ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी। कमोडिटी मार्केट आज रात 11:30 या 11:55 बजे तक खुले रहेंगे।

बता दें कि शेयर बाजार में कारोबार अब 30 जून यानी शुक्रवार से ही होगी।

बकरीद की छुट्टी का ऐलान पहले 28 जून यानी बुधवार के लिए एक्सचेंजों ने किया था। लेकिन बाद में छुट्टी की तारीख को बदल दिया गया क्योंकि बकरीद 29 जून को है। इसके चलते मंथली एक्सपायरी बुधवार को रही।

बता दें शेयर बाजार में अब अगला हॉलिडे अगस्त में होगा।

कल ऑल टाइम हाई पर पहुंचे थे निफ्टी सेंसेक्स

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार (28 जून) को शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी रहा। बाजार जबरदस्त उछाल के साथ हरे निशान पर बंद हुए। BSE सेंसेक्स लगभग 500 अंकों की उछाल के साथ नए ऑलटाइम हाई पर बंद हुआ। निफ्टी भी 155 अंक चढ़कर 18,972.10 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा।

Advertisement
First Published - June 29, 2023 | 8:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement