Categories: बाजार

बिकवाली से सेंसेक्स ढहा, बदनामी से सत्यम

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 08, 2022 | 9:48 AM IST

अंतिम दो घंटे के कारोबार में चौतरफा बिकवाली ने बंबई शेयर बाजार में तीन दिन की तेजी पर ब्रेक लगा दिया।


सेंसेक्स 260 अंक से अधिक टूटा जबकि दो कंपनियों को खरीदने के सौदे को रद्द करने के बावजूद सत्यम कंप्यूटर के शेयर 30 प्रतिशत से अधिक लुढ़के। बीएसई का 30 शेयर आधारित सेंसेक्स अंत में 261.69 अंक टूटकर 9,715.29 पर बंद हुआ।

पिछले तीन सत्रों में सेंसेक्स में 331 अंक से अधिक की मजबूती दर्ज की गई थी। कारोबारियों का कहना है कि एशियाई बाजारों में मजबूती घरेलू निवेशकों में उत्साह नहीं भर पाई।

यूरोपीय शेयरों में मंदी के रुख ने भी बाजार धारणा को प्रभावित किया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 87.40 अंक टूटकर 2,954.35 पर बंद हुआ।

First Published : December 18, 2008 | 12:09 AM IST