वैश्विक शेयर बाजारों में आई गिरावट के बाद सेंसेक्स आज 272 अंकों की गिरावट के साथ 9098 के स्तर पर खुला। शुरुआती गिरावट के बाद सूचकांक ने सुधार लाने के कई प्रयास किये लेकिन सेंसेक्स मात्र 9124 अंकों के ऊपरी स्तर पर पहुंचने में कामयाब हुआ।
ऊपरी स्तर पर पहुंचने के बाद सेंसेक्स लुढ़क कर लाल निशान पर आकर 8947 के निचले स्तर पर आ गया। अंततः सेंसेक्स 305 अंकों की गिरावट के साथ 9065 (प्रोविजिनल) के स्तर पर बंद हुआ। अमरीकी बाजारों के सूचकांकों के गिरावट पर बंद होने के बाद शेष वैश्विक शेयर बाजारों के सूचकांकों में भी गिरावट रही।
