facebookmetapixel
Advertisement
फ्रिज-टीवी भी 30 मिनट में? क्विक कॉमर्स अब बड़े सामान की डिलीवरी में उतरने की तैयारी मेंभारतीयों के लिए अमेरिका में नौकरी का रास्ता होगा महंगा? H-1B पर $103,265 फीस का प्रस्ताव, जानें किसे देना होगा पैसासरकारी स्कूल और अस्पताल क्यों बने पर्सनल लोन कंपनियों का नया बाजार8% ग्रोथ से 2047 तक $55 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बन सकता है भारत: पूर्व CEAसोना, बिटकॉइन या भारतीय शेयर? बढ़ते अमेरिकी कर्ज के बीच पैसा कहां जा रहा हैबैंकिंग शेयरों पर विदेशी ब्रोकरेज का बढ़ा भरोसा; SBI, ICICI Bank समेत इन शेयरों पर लगाया दांव6 महीने में 77% उछला ये डिफेंस शेयर, ब्रोकरेज ने शुरू की कवरेज, कहा – खरीदें, 20% रिटर्न संभव!Shankesh Jewellers IPO Listing: कमजोर GMP के बावजूद आईपीओ का शानदार डेब्यू, पहले ही दिन निवेशकों को मिला 11% प्रीमियमनेक्सएज कैपिटल ने पहली फंडिंग में जुटाए 2 करोड़ डॉलर, छोटे शहरों तक बढ़ाएगी पहुंचडिविडेंड बांट रहे PSU शेयर में निवेश का मौका! ब्रोकरेज ने कहा – ₹220 तक जाएगा भाव

SEBI की इन्फॉर्मल गाइडेंस फ्रेमवर्क में सुधार की योजना, आवेदन शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

Advertisement

नियामक की ओर से सुझाए गए बदलावों में ज्यादा बाजार कारोबारियों को इस ढांचे के तहत मार्गदर्शन प्राप्त करने की अनुमति देना शामिल है।

Last Updated- August 30, 2024 | 11:26 PM IST
SEBI

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने प्रतिभूति नियमों की व्याख्या जानने या ज्यादा स्पष्टता चाहने के लिए बाजार कारोबारियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली इन्फॉर्मल गाइडेंस (आईजी) फ्रेमवर्क प्रणाली में सुधार की योजना बनाई है। नियामक की ओर से सुझाए गए बदलावों में ज्यादा बाजार कारोबारियों को इस ढांचे के तहत मार्गदर्शन प्राप्त करने की अनुमति देना शामिल है।

इसके अलावा सेबी ने आवेदन शुल्क को मौजूदा 25,000 रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये करने का प्रस्ताव रखा है। जिन नई संस्थाओं को आईजी व्यवस्था की अनुमति दी जाएगी, वे हैं शेयर बाजार, क्लियरिंग कॉरपोरेशन और डिपॉजिटरी, वैकल्पिक निवेश कोष, रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट (रीट), इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश ट्रस्ट (इनविट) और कलेक्टिव इन्वेस्टमेंट स्कीम (सीआईएस) जैसी संयुक्त निवेश योजनाओं के प्रबंधक।

सेबी ने परामर्श पत्र में कहा है, ‘यह स्कीम पेश किए जाने के बाद से अतिरिक्त समय में कमी आई है और आवेदनों की प्रक्रिया में सेबी के अनुभव को देखते हुए इस स्कीम के प्रावधानों की समीक्षा करने और बाजार की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बदलाव की आवश्यकता होगी।’

Advertisement
First Published - August 30, 2024 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement