facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्र की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

SEBI का आदेश, नियम आसान बनाएं ब्रोकर

Advertisement

स्टॉक ब्रोकरों को इन नियमों और शर्तों से 1 जून, 2024 तक मौजूदा निवेशकों, जबकि 1 अप्रैल, 2024 से नए निवेशकों को अवगत कराने की जरूरत होगी।

Last Updated- November 13, 2023 | 9:58 PM IST
SEBI
Representative Image

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने निवेशकों को जोखिम, शुल्कों और संबंधित नीतियों को आसान तरीके से समझाने के लिए स्टॉक ब्रोकरों से ‘सबसे महत्वपूर्ण नियम और शर्तों’ (एमआईटीसी) के तौर पर नियमों की संक्षिप्त सूची प्रकाशित करने को कहा है।

ब्रोकर के निवेशकों और ग्राहकों को इन नए नियमों और शर्तों को स्वीकार करने की जरूरत होगी।

सेबी ने ब्रोकर्स इंडस्ट्री स्टैंडर्ड फोरम को परामर्श के बाद 1 जनवरी 2024 तक व्यापक तौर पर मानक प्रकाशित कराने का निर्देश दिया है। हालांकि यदि यह संस्था ऐसा करने में विफल रहती है तो बाजार नियामक स्वयं ऐवे मानक प्रकाशित करेगा।

स्टॉक ब्रोकरों को इन नियमों और शर्तों से 1 जून, 2024 तक मौजूदा निवेशकों, जबकि 1 अप्रैल, 2024 से नए निवेशकों को अवगत कराने की जरूरत होगी।

मौजूदा समय में, स्टॉक ब्रोकरों को अधिकारों और दायित्वों, जोखिम प्रकटीकरण दस्तावेजों, मार्गदर्शन रिपोर्ट, नीतियों और प्रक्रियाओं, शुल्क सूची आदि पर दस्तावेजों की एक प्रति देने की जरूरत होती है।

Advertisement
First Published - November 13, 2023 | 9:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement