facebookmetapixel
Advertisement
LG, Blue Star: गर्मी और AC की बढ़ती मांग से चमक सकते हैं ये 6 शेयर, 23% तक अपसाइड के टारगेटVenezuela Earthquake: वेनेजुएला में धरती का कहर! 7.5 तीव्रता के भूकंप से मची तबाही, हजारों मौतों की आशंकासोना इस साल पहली बार 4,000 डॉलर से नीचे, चांदी भी साल के निचले स्तर परTata, Hyundai या TVS? नुवामा ने बताए लंबे समय के लिए 4 सबसे भरोसेमंद ऑटो शेयरUPI-नेट बैंकिंग फ्रॉड में राहत! RBI ने तय किया मुआवजा नियम, ग्राहकों को मिलेगा बड़ा फायदाCrude Oil: लगातार चौथे दिन टूटा कच्चा तेल, 70 डॉलर से नीचे फिसला भावबंगाल में उद्योगों की वापसी का बिगुल! BJP सरकार लाई 5,000 करोड़ रुपये की नई निवेश योजनाभारत के लिए खुशखबरी! वैश्विक बॉन्ड सूचकांकों में शामिल होने की राह अब लगभग पूरीभारत की आर्थिक रफ्तार पर बड़ा अनुमान, वृद्धि दर घटने की आशंका क्यों बढ़ी?टैक्स नहीं चुकाने वालों पर कसेगा शिकंजा, सरकार ने बनाई नई रणनीति

Rupee Vs Dollar: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे बढ़कर 82.61 पर पहुंच गया

Advertisement

विदेश मुद्रा के विशेषज्ञों ने बताया कि विदेशी कोष के प्रवाह और कच्चे तेल की कीमत के 87 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहने का असर घरेलू मुद्रा पर पड़ा।

Last Updated- September 01, 2023 | 10:37 AM IST
Reserve Bank of India's dollar sale helped the rupee recover from the new low of 84.76 रिजर्व बैंक के डॉलर बिक्री से रुपये में आया सुधार, 84.76 के नए निचले स्तर से उबरने में मिली मदद

Rupee Vs Dollar: घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे की बढ़त के साथ 82.61 पर पहुंच गया।

विदेश मुद्रा के विशेषज्ञों ने बताया कि विदेशी कोष के प्रवाह और कच्चे तेल की कीमत के 87 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहने का असर घरेलू मुद्रा पर पड़ा।

यह भी पढ़ें : Stock Market Today: सपाट खुले बाजार 65 हजार के नीचे सेंसेक्स, निफ्टी 19000 के पार

सरकार की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, कृषि तथा सेवा क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से देश की आर्थिक वृद्धि दर (जीडीपी) चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 7.8 प्रतिशत रही। यह पिछली चार तिमाहियों में सबसे ऊंची वृद्धि दर है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.58 पर खुला और फिर 82.63 पर पहुंच गया। बाद में वह 82.61 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद स्तर की तुलना में नौ पैसे की बढ़त है। बृहस्पतिवार को रुपया 82.70 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.65 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 87.03 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

यह भी पढ़ें : Stocks to Watch today, Sept 1: खबरों के लिहाज से RIL, Vedanta, LIC, के शेयरों में दिखेगा एक्शन

Advertisement
First Published - September 1, 2023 | 10:37 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement