facebookmetapixel
Advertisement
बंगाल कैबिनेट का धमाकेदार फैसला, सरकारी कर्मचारियों की सैलरी से लेकर महिलाओं की स्कीम तक बड़ा बदलाव, जानें पूरी डीटेलअब 100 MG भी खरीद सकेंगे सोना! NSE ने शुरू की EGR लाइव ट्रेडिंग, शेयर की तरह खरीदें गोल्डUP Cabinet Decisions: लखनऊ-आगरा मेट्रो विस्तार को मंजूरी, राजधानी में बनेगा 1010 बेड का अस्पतालसरकारी बैंकों और बीमा कंपनियों में खर्च कटौती अभियान, EV अपनाने और विदेशी यात्राओं पर रोक के निर्देशतेल और सोने ने बिगाड़ा भारत का हिसाब, एक महीने में 8 अरब डॉलर बढ़ा घाटाSAIL के मजबूत तिमाही नतीजों के बाद शेयर पर बढ़ा भरोसा, ब्रोकरेज ने दिए 200 से 225 रुपये तक के टारगेटBank of India ने बढ़ाई FD पर ब्याज दरें, अब 3 साल की जमा पर मिलेगा ज्यादा रिटर्नAltiva SIF ने लॉन्च किया नया फंड, टॉप- 100 से बाहर की कंपनियों पर होगा फोकसयूरोप कारोबार सुधरा, भारत का बिजनेस मजबूत… Tata Steel पर क्या कह रहे ब्रोकरेज, जानें टारगेटCredit Card Tricks: हर खरीदारी पर क्रेडिट कार्ड से 10% तक की सीधी बचत, जानिए आसान ट्रिक्स

अदाणी एंटरप्राइजेज में बढ़ेगी रिटेल भागीदारी

Advertisement
Last Updated- January 19, 2023 | 10:07 PM IST
FPO

अदाणी समूह के मुख्य वित्तीय अ​धिकारी (CFO) जुग​शिंदर सिंह ने आज कहा कि अदाणी एंटरप्राइजेज (AEL) के 20,000 करोड़ रुपये के फॉलो-ऑन प​ब्लिक ऑफर (FPO) से कंपनी की वृद्धि में रिटेल भागीदारी बढ़ाने और बड़ी तादाद में नए निवेशकों को कमाई का मौका देने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि अदाणी एंटरप्राइजेज ने कई नए लाभकारी व्यवसाय खड़े किए हैं और एफपीओ शेयरधारकों में इजाफा करेगा और पूरे देश में नए निवेशकों को भारत की संप​त्ति सृजन सफलता में भागीदार बनने का अवसर देगा।

सिंह ने यह भी स्पष्ट किया है कि कंपनी एफपीओ से मिलने वाली कुछ रा​शि का इस्तेमाल अपने करीब 4,165 करोड़ रुपये और ग्रीन हाइड्रोजन में 11,000 करोड़ रुपये के कर्ज को घटाने में भी करेगी। शेष रा​शि का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों पर किया जाएगा।

FPO से प्रवर्तक की हिस्सेदारी में करीब 5 प्रतिशत तक (3.94 लाख करोड़ रुपये के मौजूदा बाजार मूल्यांकन के हिसाब से) की कमी आ जाएगी। बीएसई इंडिया के अनुसार, कंपनी में प्रवर्तकों की हिस्सेदारी 72.6 प्रतिशत है। कंपनी डेटा केंद्रों, हरित ऊर्जा और जल व्यवसायों में निवेश करेगी।

सिंह ने कहा कि कंपनी जल प्रबंधन, लॉजि​स्टिक और जल इन्फ्रास्ट्रक्चर व्यवसायों में निवेश कर रही है। अपने कोयला व्यवसायों के बारे में सिंह ने कहा कि भारत ऊर्जा बदलाव के दौर से गुजर रहा है और इसलिए इस क्षेत्र की अनदेखी नहीं की जा सकती।

सिंह ने कहा, ‘हमारा करीब 85 प्रतिशत नया निवेश हरित ऊर्जा व्यवसाय से जुड़ा हुआ है और हम ऊर्जा संबं​धित बदलाव के केंद्र में हैं। यहां तक कि नॉर्वे जैसे देश भी तेल एवं गैस जैसे ईंधनों पर निवेश कर रहे हैं। हम ऊर्जा बदलाव को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।’सिंह ने कहा ​कि समूह के ज्यादातर व्यवसाय फायदे में हैं। उन्होंने कहा, ‘अदाणी समूह की कंपनियों को ऊंची रेटिंग पाने में मदद मिल रही है।’

Advertisement
First Published - January 19, 2023 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement