facebookmetapixel
Advertisement
रुपये में पांच दिन से जारी भारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले रिकवरी में क्रूड और RBI का बड़ा हाथनीट पर्चा लीक को PM मोदी ने बताया ‘घोर पाप’, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शनखाड़ी युद्ध के तनाव से गहराया विमानन संकट, पायलट एसोसिएशन ने UAE की उड़ानें रोकने की उठाई मांगबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से प्रशांत किशोर की पहली अग्निपरीक्षा, जन सुराज पार्टी के लिए दांव पर लगी साखभारत के उर्वरक निर्यात को मिली रफ्तार, 3 साल में निर्यात 52% बढ़ाजुलाई में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, FPI ने चुनिंदा सेक्टरों में की ताबड़तोड़ खरीदारीपीएलआई योजना ने बदली विनिर्माण की तस्वीर, ₹2.4 लाख करोड़ का आया निवेश; 14.5 लाख को मिली नौकरियांसरकार ने कहा: बिना एथेनॉल वाले पेट्रोल पर वापस जाने का कोई प्रस्ताव नहीं, पंपों पर जारी रहेगी सप्लाईभारतीय रिजर्व बैंक ने स्वैप योजना से जुटाए 21 अरब डॉलर, शुरुआती हफ्तों में ही दर्ज हुई रिकॉर्ड आवकरिकॉर्ड वाहन बिक्री से बजाज ऑटो का मुनाफा 46% बढ़ा, राजस्व 65% उछला

वाकई शुक्र है

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:34 PM IST

शुक्र है…शुक्रवार है! गुरुवार की जबरदस्त मार के बाद शुक्रवार को सेंसेक्स के 400 अंक सुधरने के बाद शायद यही कहना ठीक होगा।


 बंबई शेयर बाजार में 30 शेयर आधारित सेंसेक्स 403.17 अंक की मजबूती के साथ 15760.52 पर बंद हुआ जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 122.20 अंक की मजबूती के साथ 4745.80 अंक पर बंद हुआ।


दिलचस्प बात यह है कि महंगाई दर के बढ़ने और एशियाई बाजारों में जारी गिरावट की परवाह किए बिना भारतीय बाजारों ने ये छलांग मारी। एशियाई बाजारों की हालत तो शुक्रवार को भी पतली रही।


चीन, हांगकांग, जापान और कोरिया के बाजारों में गिरावट का रुख     बना रहा। बहरहाल, बंबई शेयर बाजार में रीयल एस्टेट, बैंकिंग और टिकाऊ उपभोक्ता क्षेत्र के शेयरों में जमकर खरीद हुई।


इसके चलते रीयल एस्टेट और टिकाऊ उपभोक्ता सूचकांक में चार फीसदी से ज्यादा और बैंकिंग, धातु और तेल व गैस क्षेत्र में तीन फीसदी से ज्यादा की तेजी रही। बाकी सभी सेक्टरों के सूचकांक में भी थोड़ी-बहुत तेजी दर्ज की गई। इसी तरह मिडकैप और स्मॉल कैप सूचकांकों में भी हल्की बढ़त रही।


तेजी का फायदा उठाने वाले शेयरों में रिलायंस एनर्जी, जेपी एसोसिएट्स, डीएलएफ, आईसीआईसीआई बैंक, हिंडाल्को, एनटीपीसी, सत्यम कंप्यूटर्स, एलएंडटी, रिलायंस और आईटीसी प्रमुख रहे।


नुकसान वाले शेयरों में मुख्य तौर पर भारती एयरटेल, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, अम्बुजा सीमेंट, मारुति सुजुकी और  भेल रहे।  

Advertisement
First Published - March 14, 2008 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement