facebookmetapixel
Advertisement
होर्मुज को ईरान ने फिर किया बंद, तो अमेरिका ने कई ईरानी शहरों पर बरसाए बम; ट्रंप ने खत्म किया सीजफायरवॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजी

Nexus Select Trust IPO: अगले सप्ताह आ रहा है Nexus का आईपीओ, जानिए कितना है प्राइस बैंड

Advertisement
Last Updated- May 03, 2023 | 1:48 PM IST
IPO

Nexus Select Trust IPO: ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्म ब्लैकस्टोन (Blackstone) की कंपनी नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट (Nexus Select Trust) का आरंभिक सार्वजानिक निर्गम (IPO) 9 मई को आ रहा है।

कंपनी ने अपने आईपीओ यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग के लिए 95-100 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। इस आईपीओ का साइज 3,200 करोड़ रुपये रखा गया है। यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 9 मई को खुलेगा और इसके लिए 11 मई तक बोली लगाई जा सकेगी।

कंपनी का लक्ष्य अपनी रिटेल आरईआईटी (Retail REIT) आईपीओ के जरिए 3,200 करोड़ रुपये जुटाने का है। यह भारत का पहला REIT (Real Estate Investment Trust) आईपीओ होगा जो किराए पर देने वाली रिटेल रियल एस्टेट एसेट्स द्वारा समर्थित होगा। वर्तमान में, स्टॉक एक्सचेंजों पर 3 लिस्टेड REITs हैं लेकिन सभी ऑफिस एसेट्स द्वारा समर्थित हैं।

वैश्विक निवेश फर्म ब्लैकस्टोन (Blackstone) प्रायोजित नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट (Nexus Selct Trust) ने अपने IPO के लिए भारतीय सिक्योरिटीज एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के समक्ष अपने दस्तावेज कमा कर दिए है। पिछले साल नवंबर में नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट ने सेबी के साथ अपना रिटेल REIT पब्लिक इश्यू लॉन्च करने के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दायर किया।

दस्तावेजों के तहत, कंपनी के इश्यू का कुल आकार 3,200 करोड़ रुपये का है। इसमें 1,400 करोड़ रुपये तक की यूनिट्स का फ्रेश इश्यू है जबकि 1,800 करोड़ रुपये तक का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। इससे पहले कंपनी ने अपने प्रस्तावित आरईआईटी पब्लिक इश्यू से 4,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बनाई थी।

बता दें कि कंपनी के देश के कई बड़े शहरों में कारण 17 मॉल है और इसका मार्केट करीब 24,000 करोड़ रुपये हैं।

Advertisement
First Published - May 3, 2023 | 1:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement