facebookmetapixel
Advertisement
IMF ने FY27 के लिए भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान घटाया, अब 6.4% रहने की उम्मीदMumbai Rain: हर साल की बाढ़ से मिलेगी राहत! ₹13,000 करोड़ का मास्टर प्लान तैयारसरकार ने चीनी कंपनियों को दी एंट्री! क्या भारतीय ट्रांसफॉर्मर कंपनियों की बढ़ेगी मुश्किलSIP में छोटे शहरों का बड़ा धमाका! यूपी हरियाणा हिमाचल आगे, दिल्ली मुंबई पिछड़ेबॉन्ड बाजार में तेजी के बाद डेट फंड्स में अब कहां बन रहा है पैसा? एक्सपर्ट्स ने बताई सही रणनीतिपीएफ खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी: आने लगा ब्याज का पैसा, 15 जुलाई तक देख सकेंगें अपना बैलेंसNFO Alert: टॉप-10 प्राइवेट बैंकों में निवेश का मौका, Kotak MF ने लॉन्च किया नया ETF; ₹1,000 से निवेश शुरू₹1.4 लाख तक गिरेगा सोना, ₹2 लाख का लेवल दिखा सकती है चांदी; निवेशक खरीदें या करें इंतजार?SIP Trend: FY26 में ₹3.40 लाख करोड़ का निवेश; यूपी-हरियाणा-हिमाचल अव्वल, दिल्ली-मुंबई पिछड़ेOrchid Pharma Share Price: रूस में बड़ी डील से ऑर्किड फार्मा के शेयरों में उछाल, 11% तक चढ़ा स्टॉक

ESG फंड से निकासी जारी, जून तिमाही में निकाले गए 520 करोड़ रुपये

Advertisement

सालाना आधार पर अगर बात करें, तो ESG फंडों से वर्ष 2023 में 1,060 करोड़ रुपये निकाले गए हैं और 2022 में 1,020 करोड़ रुपये निकाले गए थे

Last Updated- August 17, 2023 | 6:12 PM IST
Sebi board to approve new ESG framework

चालू वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-जून तिमाही में सतत या पर्यावरणीय, सामाजिक व संचालन व्यवस्था (ESG) फंडों से निकासी का सिलसिला जारी रहा। समीक्षाधीन तिमाही में इन फंडों से 520 करोड़ रुपये निकाले गए। मॉर्निंगस्टार की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। इससे पिछली तिमाही में क्षेत्र से 470 करोड़ रुपये निकाले गए थे।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘हालांकि शुरुआत में इसको लेकर रुचि देखी गई थी। हरित उपायों से जुड़े फंड में निरंतर पूंजी प्रवाह नहीं दिख रहा है। इससे तिमाही आधार पर इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं।’

सालाना आधार पर अगर बात करें, तो क्षेत्र से वर्ष 2023 में 1,060 करोड़ रुपये निकाले गए हैं और 2022 में 1,020 करोड़ रुपये निकाले गए थे।

रिपोर्ट के अनुसार, कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण वैश्विक स्तर पर हरित फंडों के लिए निवेशकों की रुचि बढ़ी और इनमें उल्लेखनीय वृद्धि भी हुई।

रिपोर्ट में कहा गया, ‘भारतीय हरित फंड बाजार अब भी अपनी शुरुआती अवस्था में है। कोविड-19 के बाद से हमने यही प्रवृत्ति देखी है और इस दौरान कुछ नए फंड भी शुरू हुए थे। हालांकि, पिछले 24 महीने से कोई नया कोष शुरू नहीं हुआ है।’

पिछले 24 महीने में नए फंड शुरू नहीं होने से भारतीय ग्रीन फंड एसेट 10,000-12,000 करोड़ रुपये के आसपास स्थिर हो गई हैं। जून, 2023 तक स्थायी निधि संपत्ति 11,040 करोड़ रुपये थी, जिसमें एक साल पहले की तुलना में मामूली 1.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Advertisement
First Published - August 17, 2023 | 6:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement