facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

SIP Calculator: रिटायरमेंट पर चाहिए ₹5 करोड़ का फंड, कितनी करनी होगी मंथली SIP; देखें कैलकुलेशन

Advertisement

SIP लॉन्ग टर्म निवेश के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इसका सबसे बड़ा फायदा है कंपाउंडिंग का असर, जो समय के साथ धीरे-धीरे फंड को बड़ा बना देता है।

Last Updated- August 09, 2025 | 5:11 PM IST
Pension
Photo: Freepik

SIP Calculator: अगर आपका लक्ष्य म्युचुअल फंड में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए निवेश कर रिटायरमेंट तक 5 करोड़ रुपये का फंड तैयार करना है तो इसके लिए आपको अभी से ही अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग करनी होगी। सिर्फ पैसा कमाने से काम नहीं चलेगा बल्कि इसके लिए आपको बचत के गुण भी सीखने होंगे। अपनी बचत को सही दिशा में निवेश करके आप अपने बड़े-बड़े फाइनेंशियल गोल्स को आसानी से पूरे कर सकते हैं। लेकिन सवाल ये है कि इस लक्ष्य को पाने के लिए हर महीने कितनी रकम SIP में डालनी होगी? इसका जवाब एक आसान कैलकुलेशन से मिल सकता है।

₹10,000 की मंथली SIP से बनेगा ₹5 करोड़ का फंड

मान लीजिए आपने 25 साल की उम्र में नौकरी करना शुरू किया। 60 साल की उम्र में आप रिटायर होने की सोच रहे है। ऐसे में आपके पास निवेश के लिए 35 साल का समय बचता है। आमतौर पर एक अच्छे इक्विटी म्युचुअल फंड में सालाना 12% का रिटर्न मिल जाता है। अब SIP कैलकुलेशन से समझते है कि आपको हर महीने कितनी रकम SIP में डालनी होगी?

मंथली SIP- ₹10,000
रिटर्न- 12% सालाना
निवेश की अवधि- 35 साल
35 साल में SIP निवेश- ₹42,00,000
फंड की कुल वैल्यू- ₹5,51,08,311

इस उदाहरण से पता चलता है कि अगर आप हर महीने ₹10,000 की SIP करते है तो आप बड़ी ही आसानी से रिटायरमेंट तक ₹5 करोड़ का फंड बना सकते हैं। हालांकि आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि म्युचुअल फंड में मिलने वाला रिटर्न तय नहीं होता। इसमें निवेश बाजार जोखिमों के अधीन होता है।

Also Read: Mirae Asset ने लॉन्च किए 2 नए फंड, ₹5,000 से करें मल्टी फैक्टर और Gold-Silver FoF में निवेश

लॉन्ग टर्म के लिए क्यों बेहतर है SIP?

बीपीएन फिनकैप के डायरेक्टर ए के निगम बताते हैं कि SIP लॉन्ग टर्म निवेश के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इसका सबसे बड़ा फायदा है कंपाउंडिंग का असर, जो समय के साथ धीरे-धीरे फंड को बड़ा बना देता है।

लंबे समय तक SIP करने से आप बाजार की उठापटक (मार्केट वोलैटिलिटी) का फायदा उठा सकते हैं और निवेश की लागत को औसतन कम कर सकते हैं। साथ ही, इसमें आपको एक साथ बड़ी रकम निवेश करने की जरूरत नहीं होती। आप हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम लगाकर धीरे-धीरे एक बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं, वो भी कम जोखिम के साथ।

Advertisement
First Published - August 9, 2025 | 5:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement