facebookmetapixel
गिग इकोनॉमी में बहार: इस साल 10 लाख नए कर्मियों की होगी भर्ती, क्विक कॉमर्स व ई-कॉमर्स बनेंगे इंजनटेक्सटाइल सेक्टर में नई जान: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से निर्यात में आ सकती है डबल डिजिट ग्रोथनिफ्टी नेक्स्ट 50 में बड़ा बदलाव: टाटा मोटर्स CV और HDFC AMC होंगे शामिल, होगा करोड़ों का निवेशNykaa की शानदार वापसी: मुनाफे में उछाल और फैशन सेगमेंट का सुधरा प्रदर्शन, ब्रोकरेज ने दी ‘ओवरवेट’ रेटिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय फार्मा कंपनियों की सुस्ती, कीमतों के दबाव से सन फार्मा और सिप्ला पस्तAirtel की दो टूक: AGR भुगतान पर रोक की जरूरत नहीं, बस गणना में सुधार होनी चाहिएसेमीकंडक्टर से लेकर पाम ऑयल तक: भारत-मलेशिया के बीच हुए 11 समझौते, अब रुपये-रिंगिट में होगा व्यापारअमित शाह का बड़ा ऐलान: 31 मार्च तक होगा नक्सलवाद का पूर्ण सफाया, अब निर्णायक दौर में जंगचंद्रबाबू नायडू का ‘क्वांटम’ विजन: आंध्र प्रदेश में बनेगी देश की पहली क्वांटम वैली, बदल जाएगी IT की दुनियापीयूष गोयल का बड़ा दावा: 35 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट बनेगा भारत, अमेरिका से डील तो बस शुरुआत है

निर्यातकों के 800 करोड़ रुपये बकाया जल्द जारी करेगी सरकार

आईईएस एक ब्याज सहायता योजना है। इसके तहत निर्यातकों को खेप भेजे जाने से पहले व बाद में दिए जाने वाले रुपया निर्यात ऋण पर बैंक की वसूली जाने वाली ब्याज दरों में छूट दी जाती है।

Last Updated- November 20, 2025 | 9:00 AM IST
निर्यातकों के रिफंड दावों के लिए नया वेरिफिकेशन सिस्टम लाएगी सरकार, Government will bring new verification system for refund claims of exporters

सरकार शीघ्र ही निर्यातकों का बकाया 800 करोड़ रुपये जारी करने के लिए कदम उठाएगी। एक अधिकारी ने बताया कि सरकार हाल में मंजूर निर्यात संवर्द्धन मिशन (ईपीए) के तहत पुनर्गठित ब्याज इक्वलाइजेशन स्कीम (आईईएस) को जारी कर रकम अदा करने की तैयारी कर रही है।

इससे निर्यातकों विशेषतौर पर एमएसएमई को राहत मिलेगी। निर्यातक वैश्विक चुनौतियों से दो चार हो रहे हैं। वे भारतीय उत्पादों पर अमेरिका के लगाए गए भारी भरकम शुल्क का भी सामना करने रहे हैं।

अधिकारी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि यह रकम 31 दिसंबर, 2024 की बकाया राशि है। सरकार आईईएस के तहत निर्यातकों के बकाए का भुगतान करने के अलावा मार्केट ऐक्सेस इनिशिएटिव (एमएआई) योजना की बकाया करीब 300 करोड़ रुपये की राशि भी जारी करेगी। एमएआई निर्यात संवर्द्धन योजना है और यह देश व उत्पाद केंद्रित है।

आईईएस एक ब्याज सहायता योजना है। इसके तहत निर्यातकों को खेप भेजे जाने से पहले व बाद में दिए जाने वाले रुपया निर्यात ऋण पर बैंक की वसूली जाने वाली ब्याज दरों में छूट दी जाती है। इसके बाद सरकार ऋणदाताओं को मुआवजा देती है। इससे निर्यातकों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धी बनने में मदद मिलती है।

यह योजना वर्ष 2025 में पांच वर्ष के लिए निर्यातकों की समस्याओं को दूर करने के लिए शुरू हुई थी। यह योजना विशेष तौर पर श्रम सघन क्षेत्रों और एमएसएमई के लिए दी गई थी। इसके बाद इस योजना का समय समय बढ़ाया गया है। अभी यह योजना लागू नहीं है। इसका कारण यह है कि इसका सरकार ने 31 दिसंबर, 2024 के बाद विस्तार नहीं किया था।

First Published - November 20, 2025 | 9:00 AM IST

संबंधित पोस्ट