म्युचुअल फंड

Mutual Fund: डेट फंड की किस कैटेगरी में आया कितना पैसा, देखें पूरा हिसाब-किताब; यह कैटेगरी बनी निवेशकों की पहली पसंद…

ये विभिन्न मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करते हैं और एक साल तक की अवधि में अच्छे रिटर्न प्रदान करने के साथ-साथ नकदी बनाए रखने का प्रयास करते हैं।

Published by
अंशु   
Last Updated- January 17, 2025 | 7:16 PM IST

म्युचुअल फंड की डेट स्कीम्स में मनी मार्केट फंड्स (Money Market Funds)  निवेशकों की पहली पसंद बनकर उभरा है। बीते एक साल में मनी मार्केट फंड्स ने सालाना आधार पर सबसे ज्यादा ग्रोथ देखी गई है। मनी मार्केट फंड्स का AUM साल के दौरान 86,647 करोड़ रुपये यानी करीब 61 प्रतिशत बढ़ा है। इस कैटेगरी का AUM (एसेट अंडर मैनेजमेंट) दिसंबर 2023 में 1.44 लाख करोड़ से बढ़कर दिसंबर 2024 में 2.30 लाख करोड़ रुपये हो गया। 

मनी मार्केट म्युचुअल फंड्स शॉर्ट-टर्म डेट फंड्स होते हैं। ये विभिन्न मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करते हैं और एक साल तक की अवधि में अच्छे रिटर्न प्रदान करने के साथ-साथ नकदी बनाए रखने का प्रयास करते हैं। इन फंड्स की औसत परिपक्वता अवधि (maturity period) एक साल होती है।

Money Market Funds: निवेशकों को मिला 1 साल में करीब 8% का रिटर्न

मनी मार्केट फंड्स के प्रदर्शन की बात करें, तो बीते एक साल में टॉप-5 मनी मार्केट फंड्स ने निवेशकों को 7-8 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इनमें Aditya Birla Sun Life Money Manager Fund स्कीम ने सबसे ज्यादा 7.70 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस स्कीम में अगर किसी ने एक साल पहले 1 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश किया, तो आज उसकी वैल्यू बढ़कर करीब करीब 1.8 लाख रुपये से ज्यादा है। इस तरह से निवेशक को 7,700 रुपये का फायदा होता। 

आइए म्युचुअल फंड कैलकुलेशन के जरिए समझते हैं कि अगर किसी ने एक साल पहले इन टॉप-5 मनी मार्केट फंड्स में 1 लाख का एकमुश्त निवेश किया, तो आज उसकी वैल्यू कितनी होती…

S.NO Money market funds 1 year Return Total Value (in Lakh)
1 Aditya Birla Sun Life Money Manager Fund 7.70% 1,07,700
2 Axis Money Market Fund 7.69% 1,07,690
3 Nippon India Money Market Fund 7.67% 1,07,670
4 UTI Money Market Fund 7.66% 1,07,660
5 ICICI Prudential Money Market Fund 7.66% 1,07,660

Source: AMFI (16-Jan-2025 के NAV पर आधारित)

Also read: Retirement Planning: रेगुलर इनकम चाहिए तो म्युचुअल फंड को लेकर क्या हो स्ट्रेटजी, डिविडेंड प्लान या SWP दोनों में से कौन बेहतर…

AUM ग्रोथ के मामले में लिक्विड फंड्स भी नहीं हैं ज्यादा पीछे

AUM ग्रोथ के मामले में लिक्विड फंड्स भी मनी मार्केट फंड्स से ज्यादा पीछे नहीं है। बीते एक साल में लिक्विड फंड्स ने भी अपने AUM में 86,102 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की है। दिसंबर 2023 में लिक्विड फंड्स का AUM 3.79 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 4.65 लाख करोड़ रुपये हो गया। इस कैटेगरी का AUM साल के दौरान करीब 23 प्रतिशत बढ़ा है। 

AUM ग्रोथ के मामले में कॉरपोरेट बॉन्ड फंड तीसरे पायदान पर है। बीते एक साल में इस कैटेगरी का AUM 30,818 करोड़ रुपये बढ़ा है। AUM ग्रोथ के लिहाज से चौथे स्थान पर अल्ट्रा शॉर्ट ड्यूरेशन फंड है। बीते एक साल में इस कैटेगरी का  AUM 21,319 करोड़ रुपये यानी 24.11 प्रतिशत बढ़ा है। लो ड्यूरेशन फंड AUM में 17,756 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ पांचवे स्थान पर रहा।  

डेट फंड की किस कैटेगरी में आया कितना पैसा, देखें पूरी लिस्ट

बीते एक साल में डेट फंड का कुल AUM 2.76 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। दिसंबर 2023 में डेट फंड का AUM करीब 12.91 लाख करोड़ रुपये था। दिसंबर 2024 में यह करीब 22 प्रतिशत बढ़कर लगभग 15.68 लाख करोड़ रुपये हो गया।

Fund Type Net AUM

Dec-24

Net AUM

Dec-23

Change in figure Change (%)
Money market fund 2,30,310 1,43,663 86,647 60.31
Liquid fund 4,64,671 3,78,569 86,102 22.74
Corporate bond fund 1,71,243 1,40,425 30,818 21.94
Ultra short duration fund 1,09,717 88,398 21,319 24.11
Low duration fund 1,14,259 96,503 17,756 18.39
Gilt fund 42,233 26,088 16,145 61.88
Short duration fund 1,13,266 1,01,310 11956 11.80
Long duration fund 20,241 10,276 9,965 96.97
Dynamic bond fund 35,276 30,861 4,415 14.32
Medium to long duration fund 11,690 10,337 1,353 13.08
Gilt fund with 10 yr constant duration 4,832 4,458 374 8.38
Overnight fund 74,181 75,030 -849 -1.13
Medium duration fund 25,091 26,377 -1,286 -4.87
Banking and PSU fund 78,296 80,160 -1,846 -2.32
Credit risk fund 20,746 23,601 -2,855 -12.09
Floater fund 51,417 54,919 -3,502 -6.37
Total 15,67,477 12,90,984 2,76493 21.41

Source: AMFI (Figure in Lakh Crore)

लॉन्ग ड्यूरेशन फंड्स का AUM करीब दोगुना बढ़ा

प्रतिशत के मामले में लॉन्ग ड्यूरेशन फंड्स ने सबसे ज्यादा करीब 97% की ग्रोथ के साथ डेट स्कीम्स को लीड किया है। इसका AUM दिसंबर 2023 में 10,276 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर दिसंबर 2024 में 20,241 लाख करोड़ रुपये हो गया। गिल्ट फंड्स ने करीब 62% की ग्रोथ के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, मनी मार्केट फंड्स तीसरे स्थान पर रहे।  

इन डेट फंड का AUM 2024 में घटा

वहीं, दूसरी तरफ ओवरनाइट फंड (849 करोड़ रुपये), मीडियम ड्यूरेशन फंड (1,286 करोड़ रुपये) , बैंकिंग एंड पीएसयू फंड (1,846 करोड़ रुपये), क्रेडिट रिस्क फंड (2,855 करोड़ रुपये) और फ्लोटर फंड का AUM बीते एक साल में 3,502 करोड़ रुपये घटा है।

 

First Published : January 17, 2025 | 7:16 PM IST