facebookmetapixel
Advertisement
विप्रो खरीदेगी डर्माटच में 60% हिस्सेदारी, ₹387.5 करोड़ की एंटरप्राइज वैल्यू पर होगी डीलQ1 में दमदार परफॉर्मेंस; ब्रोकरेज को पसंद आया केबल्स एंड वायर्स सेक्टर, लंबी अवधि के लिए पसंद ये 2 शेयरटॉरेंट गैस IPO की तैयारी तेज, इस हफ्ते ₹4,000 करोड़ तक का अपडेटेड ड्राफ्ट दाखिल करने की तैयारीइनवेस्को म्युचुअल फंड ने लॉन्च किया नया फंड, ₹100 की SIP से फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में निवेश का मौकाबच्चे के भविष्य के लिए ₹250 से करें निवेश! NPS Vatsalya में 18 साल बाद क्या होगा पैसों का? जानें पूरा नियमकैश सर्कुलेशन बढ़ने से आरबीआई की करेंसी प्लानिंग चुनौतीपूर्ण: आरबीआई डिप्टी गवर्नर मुर्मूटाटा संस की AGM टली, कोरम पूरा नहीं होने से कंपनी के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसापश्चिम एशिया संकट और अल नीनो से भारत की ग्रोथ पर असर, FY27 में 6.8% का अनुमानColgate Share: शेयर 3% तक टूटा, फिर भी Jefferies को भरोसा! जानिए कंपनी की ग्रोथ को लेकर ब्रोकरेज ने क्या कहाCGHS Rules: ₹3,000 तक की जांच के लिए क्या जरूरी है रेफरल? सरकारी कर्मचारी-पेंशनर्स समझें नए नियम

AIF को मिलेगी को-इन्वेस्टमेंट योजना की सुविधा, अलग PMS लाइसेंस की जरूरत खत्म

Advertisement

को-इन्वेस्टमेंट से मान्यता प्राप्त निवेशकों को उस गैर-सूचीबद्ध परिसंपत्ति में भी सीधे निवेश की सुविधा मिलेगी जिसमें एआईएफ भी निवेश कर रहा होगा।

Last Updated- September 10, 2025 | 9:41 PM IST
SEBI

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) श्रेणी-1 और 2 के वैकल्पिक निवेश फंडों (एआईएफ) को मान्यता प्राप्त निवेशकों के लिए समर्पित ‘को-इन्वेस्टमेंट’ (सीआईवी) योजना चलाने की अनुमति देगा। लिहाजा, अलग पोर्टफोलियो-मैनेजर लाइसेंस की जरूरत समाप्त हो जाएगी। सोमवार को अधिसूचित नियमों का उद्देश्य एआईएफ मैनेजरों के लिए अनुपालन बोझ कम करना है।

मान्यता प्राप्त निवेशक से मतलब उन लोगों से है जो नेटवर्थ जैसे कुछ वित्तीय मानदंडों को पूरा करते हैं और नियामकीय मानकों के तहत इसका प्रमाणन लेते हैं। को-इन्वेस्टमेंट से मान्यता प्राप्त निवेशकों को उस गैर-सूचीबद्ध परिसंपत्ति में भी सीधे निवेश की सुविधा मिलेगी जिसमें एआईएफ भी निवेश कर रहा होगा।

बाजार नियामक ने कहा कि प्रत्येक सीआईवी योजना की परिसंपत्तियों को अन्य योजनाओं की परिसंपत्तियों से अलग रखा जाएगा। इसके अलावा, प्रत्येक सीआईवी योजना का एक अलग बैंक खाता और डीमैट खाता होगा।

आईसी रेगफिन लीगल में पार्टनर संचित कपूर का कहना है कि ‘को-इन्वेस्टमेंट’ की परिभाषा अभी भी व्यापक बनी हुई है और इसमें संभवतः वे स्थितियां भी शामिल हो सकती हैं जिनमें निवेशक और फंड एक ही कंपनी में अलग-अलग चरणों में निवेश करते हैं। उन्होंने कहा कि को-इन्वेस्टमेंट के दायरे में क्या नहीं आएगा, इस बारे में नियामक की ओर से ​स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है।

मंगलवार को जारी सर्कुलर के अनुसार एआईएफ प्रबंधक सह-निवेश की पेशकश के लिए सीआईवी योजना या वर्तमान पीएमएस विकल्प में से किसी एक को चुन सकते हैं। कपूर ने कहा, ‘सीआईवी योजना मान्यता प्राप्त निवेशकों तक ही सीमित है और प्रत्येक योजना के निवेशक मुख्य एआईएफ योजना में से ही होंगे जो सीपीएम की तुलना में भागीदारी तुरंत कम कर देती है। इस योजना में एक ही प्रबंधक /प्रायोजक द्वारा प्रबंधित / प्रायोजित किसी भी योजना के निवेशक की भागीदारी हो सकती है और जरूरी नहीं कि वह एआई हो।’

एआईएफ उद्योग संगठन बाजार नियामक सेबी के साथ परामर्श के दौरान को-इन्वेस्टमेंट लागू करने के मानकों पर आगे बढ़ सकते हैं।

Advertisement
First Published - September 10, 2025 | 9:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement