facebookmetapixel
विश्व की चुनौतियों का समाधान बन रहा भारत, पीएम मोदी बोले- विकास की नई ऊंचाई छू रहा देशBharti Airtel Q3FY26 Results: मुनाफा 55% घटकर ₹6,631 करोड़, Arpu बढ़कर ₹259 पर आयाविदेश मंत्रालय का खंडन: NSA अजीत डोभाल नहीं गए अमेरिका… रुबियो से नहीं हुई कोई मुलाकातSIF में 360 ONE MF की एंट्री, DynaSIF Equity Long-Short Fund लॉन्च; किसके लिए सही निवेश?Suzlon Q3 Results: ₹445 करोड़ का मुनाफा, कमाई बढ़कर ₹4228 करोड़; फिर भी शेयर ने क्यों लगाया 4% का गोता ?भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयलBudget 2026 का टैक्स झटका, डिविडेंड और म्युचुअल फंड निवेश अब महंगे क्यों?₹200 तक जाएगा फर्टिलाइजर कंपनी का शेयर! हाई से 44% नीचे, ब्रोकरेज ने कहा – लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक मजबूतशेयर, सोना, डेट और रियल्टी… ​कहां-कितना लगाएं पैसा? मोतीलाल ओसवाल वेल्थ ने बताई स्ट्रैटेजीStock market outlook: बजट के बाद किन सेक्टर्स में करें निवेश? एक्सपर्ट्स ने बताए नाम

MRF Stock Price: एमआरएफ का शेयर 1 लाख रुपये के पार, कैलेंडर वर्ष में 14 फीसदी चढ़ा

वित्तीय प्रदर्शन में सुधार से इस कैलेंडर वर्ष में कंपनी का शेयर 14 फीसदी चढ़ा

Last Updated- June 13, 2023 | 10:50 PM IST
टायर कंपनी का नेट प्रॉफिट 7.6 फीसदी गिरा, 194 रुपये के डिविडेंट का किया ऐलान, MRF Q4 results: Tire company's net profit fell by 7.6 percent, declared dividend of Rs 194

एमआरएफ (MRF Stock price) का शेयर मंगलवार को पहली बार बीएसई पर कारोबारी सत्र के दौरान 1.4 फीसदी की बढ़त के साथ 1,00,300 की रिकॉर्ड ऊंचाई को छू गया। यह शेयर 8 मई, 2023 के पिछले उच्चस्तर 99,879.65 के पार निकल गया।

इस कैलेंडर वर्ष में एमआरएफ का प्रदर्शन उम्दा रहा है और वित्तीय प्रदर्शन में सुधार के दम पर कंपनी का शेयर 14 फीसदी चढ़ा है। इसकी तुलना में एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स में इस दौरान 3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पिछले एक साल में यह शेयर 46 फीसदी चढ़ा है जबकि बेंचमार्क इंडेक्स में 19 फीसदी का इजाफा हुआ है।

हालिया तिमाही और वित्त वर्ष 23 में उत्साहजनक प्रदर्शन के बावजूद विश्लेषक एमआरएफ की समकक्ष फर्मों मसलन अपोलो टायर्स, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज और सिएट को तरजीह देते हैं। उनका कहना है कि एमआरएफ महंगे मूल्यांकन पर कारोबार कर रहा है, जो टायर विनिर्माता को कम आकर्षक बनाता है।

आईडीबीआई सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख ए के प्रभाकर ने कहा, पिछले कुछ महीनों में एमआरएफ की रफ्तार अच्छी रही है और यह कैलेंडर वर्ष 2023 में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले टायर स्टॉक में से एक रहा है। अभी यह वित्त वर्ष 23 की आय के करीब 55 गुने पर कारोबार कर रहा है, जो काफी महंगा है।

पारंपरिक तौर पर टायर शेयरों की ट्रेडिंग 20 गुने से कम पर हुई है। यह एमआरएफ को अपनी समकक्ष कंपनियों के मुकाबले कम आकर्षक बनाता है। टायर क्षेत्र में अपोलो टायर्स और बालकृष्ण इंडस्ट्रीज बेहतर दांव हैं जबकि एमआरएफ पूरी तरह से मूल्यांकन के नजरिये से बेहतर है।

इसके अलावा एक्सचेंजों पर एमआरएफ का काफी कम ट्रेडिंग वॉल्यूम चिंता का अन्य विषय है। मंगलवार को बीएसई पर 10.30 बजे तक कुल ट्रेडिंग वॉल्यूम महज 297 शेयरों का था। पिछले तीन महीने में औसत रूप से संयुक्त ट्रेडिंग वॉल्यूम 8,631 रहा है।

प्रभाकर का मानना है कि खुदरा निवेशकों के लिए यह शेयर खरीदना मुश्किल है। एफआईआई व बड़े संस्थागत निवेशक ही इतनी ऊंची कीमत वाले शेयर को खरीदकर रख सकते हैं।

31 मार्च, 2023 को एमआरएफ के कुल 42.4 करोड़ इक्विटी शेयर थे। इनमें से प्रवर्तकों के पास 27.84 फीसदी जबकि सार्वजनिक शेयरधारकों के पास बाकी 72.16 फीसदी हिस्सेदारी थी।

सार्वजनिक शेयरधारकों में कॉरपोरेट निकाय के पास 18.80 फीसदी जबकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के पास 18.05 फीसदी हिस्सेदारी थी। खुदरा निवेशकों के पास इस कंपनी की 13.55 फीसदी, म्युचुअल फंडों के पास 6.83 फीसदी और अन्य देसी संस्थानों के पास 4.65 फीसदी हिस्सेदारी थी।

उत्साहजनक प्रदर्शन

फंडामेंटल के स्तर पर, बढ़ी लागत का भार धीरे-धीरे ग्राहकों पर डालने के बावजूद पिछली तीन तिमाहियों में लाभ निचले स्तर पर बना रहा। हालांकि साल के दूसरे हिस्से में कच्चे माल (कच्चा तेल व रबर) में नरमी के कारण वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही में कच्चे माल की कम लागत का फायदा बेहतर लाभ के तौर पर देखने को मिला।

वित्त वर्ष 2022-23 में एमआरएफ का एकीकृत शुद्ध‍ लाभ 768.96 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 22 में 669.24 करोड़ रुपये रहा था। एकीकृत कुल आय सालाना आधार पर 18.5 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 23,261 करोड़ रुपये पर पहुंच गई जबकि एबिटा मार्जिन 10.4 फीसदी पर स्थिर बनी रही, जो एक साल पहले 10.6 फीसदी रही थी।

First Published - June 13, 2023 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट