facebookmetapixel
Advertisement
क्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यूओडिशा में बनेगा देश का पहला AI-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर, HCLTech करेगी ₹14,257 करोड़ का निवेशबंगाल को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा, केंद्र के साथ तालमेल और निवेश पर रहेगा हमारा जोर: स्वप्न दासगुप्ता

बाजार हलचल: नई ऊंचाई पर पहुंच सकता है बैंक निफ्टी

Advertisement

निफ्टी बैंक इंडेक्स का निफ्टी के साथ पारस्परिक संबंध है, जिसकी वजह निफ्टी में बैंक का अच्छा खासा भारांक है।

Last Updated- December 03, 2023 | 9:44 PM IST
Market Outlook

बेंचमार्क नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुक्रवार को नई ऊंचाई पर बंद हुआ। हालांकि निफ्टी बैंक इंडेक्स जुलाई में कारोबारी सत्र के दौरान दर्ज 46,370 की रिकॉर्ड ऊंचाई से अभी 3.3 फीसदी पीछे है।

निफ्टी बैंक इंडेक्स का निफ्टी के साथ पारस्परिक संबंध है, जिसकी वजह निफ्टी में बैंक का अच्छा खासा भारांक है। तकनीकी विश्लेषकों का मानना है कि अगर बैंकिंग क्षेत्र के प्रदर्शन की माप करने वाला यह इंडेक्स 45,000 के प्रतिरोध स्तर के पार निकल जाता है तो इसके नई ऊंचाई पर पहुंचने की अच्छी संभावना है।

स्मॉलकैप योजनाओं की एयूएम में मामूली गिरावट

सक्रिय स्मॉलकैप योजनाओं की प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियों में मामूली गिरावट दर्ज हुई है जबकि नवंबर में स्मॉलकैप सूचकांकों में दो अंकों का इजाफा हुआ। यह विचलन बताता है कि मूल्यांकन की चिंताओं के बीच निवेशकों ने शायद मुनाफावसूली की होगी।

स्मॉलकैप शेयरों में पिछले छह महीनों में काफी तेजी आई है, जिससे म्युचुअल फंड निवेशकों को खासा फायदा हुआ है। एक ओर जहां पैसिव फंडों ने छह महीने में 40 फीसदी से ज्यादा का फायदा हासिल किया,वहीं ऐक्टिव फंडों का रिटर्न 20 से 36 फीसदी के बीच रहा।

टीसीएस पुनर्खरीद : कम स्वीकार्यता अनुपात का सामना कर रहे निवेशक

टाटा समूह की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने शुक्रवार को 17,000 करोड़ रुपये की पुनर्खरीद की शुरुआत की। इसके तहत गुरुवार तक शेयर टेंडर किए जा सकते हैं। बाजार पर नजर रखने वालों का सुझाव है कि इस बार खुदरा निवेशकों के लिए स्वीकार्यता अनुपात पिछली पुनर्खरीदों के मुकाबले काफी कम रह सकता है।

एक विश्लेषक ने कहा, 2027 से 2020 के बीच तीन पुनर्खरीदों में खुदरा निवेशकों के लिए स्वीकार्यता अनुपात 100 फीसदी रहा है। इस बार यह अनुपात करीब 15 फीसदी है। रिकॉर्ड तारीख 25 नवंबर से पहले 2 लाख रुपये से कम का शेयर होल्ड कर रहे निवेशकों यानी कई छोटे निवेशकों ने टीसीएस के शेयर खरीदे। इसका स्वीकार्यता अनुपात पर असर पड़ा। साल 2022 में भी ऐसी स्थिति देखने को मिली थी। टीसीएस 4,150 रुपये पर अपने शेयरों की पुनर्खरीद कर रही है।

Advertisement
First Published - December 3, 2023 | 9:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement