facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाईसस्ती होंगी जगुआर लैंड रोवर जैसी लक्जरी गाड़ियां, ब्रिटेन से आने वाली कारों पर सिर्फ 10% लगेगा आयात शुल्कगिरते बाजार के जोखिम के बीच लार्जकैप फंड्स पड़े सुस्त, मिड और स्मॉलकैप फंडों का प्रदर्शन रहा शानदार!

व्यापक आर्थिक आंकड़ों, वैश्विक कारकों से इस सप्ताह तय होगी बाजार की चाल: विश्लेषक

Advertisement

घरेलू स्तर पर विनिर्माण क्षेत्र के लिए क्रय प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) के आंकड़े सोमवार को जारी किए जाएंगे और सेवा क्षेत्र का आंकड़ा बुधवार को आएगा।

Last Updated- July 02, 2023 | 4:05 PM IST

बीते सप्ताह जोरदार तेजी से रूबरू हुए घरेलू शेयर बाजारों की चाल इस सप्ताह व्यापक आर्थिक आंकड़ों, वैश्विक कारकों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की टिप्पणियों से तय होगी।

विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का रुख भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित करेगा। घरेलू स्तर पर विनिर्माण क्षेत्र के लिए क्रय प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) के आंकड़े सोमवार को जारी किए जाएंगे और सेवा क्षेत्र का आंकड़ा बुधवार को आएगा। निवेशक इस सप्ताह प्रमुख वैश्विक घटनाओं पर भी नजर बनाए रखेंगे, जिसमें बुधवार को आने वाले फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के नतीजे भी शामिल हैं।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ”इस सप्ताह, बाजार स्थानीय और वैश्विक स्तर पर जारी होने वाले आर्थिक आंकड़ों से प्रभावित होगा। निवेशक अमेरिका के केंद्रीय बैंक की दिशा के बारे में संकेत पाने के लिए एफओएमसी की टिप्पणियों पर नजर रखेंगे।”

सोमवार को ऑटो शेयरों पर सबका ध्यान रहेगा, जिनकी जून की बिक्री के आंकड़े शनिवार को घोषित हुए हैं। स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक प्रवेश गौर ने कहा कि वैश्विक बाजारों में निवेशक कच्चे तेल की कीमतों, डॉलर सूचकांक और अमेरिकी बांड प्रतिफल पर नजर रखेंगे।

पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 1,739.19 अंक या 2.76 प्रतिशत बढ़ा था, जबकि निफ्टी 523.55 अंक या 2.80 प्रतिशत चढ़ गया।

Advertisement
First Published - July 2, 2023 | 4:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement