facebookmetapixel
कर्ज लेकर शेयर या म्युचुअल फंड में निवेश करते हैं? बजट में सरकार ने दे दिया बड़ा झटकाBudget 2026: कंटेंट क्रिएटर लैब्स, एनिमेशन से लेकर स्पोर्ट्स तक, इस बार में बजट में Gen Z के लिए क्या-क्या है?Budget 2026: बड़ी राहत! सीतारमण का ऐलान- मोटर एक्सीडेंट क्लेम के ब्याज पर अब नहीं लगेगा टैक्सBudget-Real Estate: बजट से रियल एस्टेट को तुरंत फायदा कम, लेकिन लंबी अव​धि में होगा लाभBudget 2026: बजट 2026 से बदलेगा भारत, वित्त मंत्री ने गिनाए बड़े फायदेBudget 2026: अमित शाह के मंत्रालय को दी गई बड़ी रकम, CRPF-BSF के लिए सरकार ने खोला खजानाBudget 2026: ₹17.2 लाख करोड़ का कर्ज, बजट ने बढ़ाई बॉन्ड बाजार की धड़कनBudget 2026: FY27 के लिए राजकोषीय घाटा GDP का 4.3% रहने का अनुमानStock Market Crash: बजट में वित्त मंत्री का एक एलान और निवेशकों के डूब गए ₹9 लाख करोड़, समझें पूरा मामला6 साल में आधे से भी कम हुआ बजट भाषण का समय, जानें बीते सालों में हर साल कितने घंटे की रही स्पीच

MCap: सेंसेक्स की टॉप 10 में से 9 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.34 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही।

Last Updated- April 02, 2023 | 10:28 AM IST
Rs.2000 note
Shutterstock

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 2,34,097.42 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) सबसे अधिक लाभ में रही।

बीते सप्ताह BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,464.42 अंक या 2.54 फीसदी चढ़ गया। गुरुवार को ‘रामनवमी’ पर बाजार में अवकाश था। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 86,317.26 करोड़ रुपये बढ़कर 15,77,092.66 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के बाजार मूल्यांकन में 30,864.1 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ और यह 11,73,018.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। HDFC बैंक की बाजार हैसियत 26,782.76 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 8,98,199.09 करोड़ रुपये और इन्फोसिस (Infosys) की 19,601.95 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,92,289.92 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) का बाजार पूंजीकरण 18,385.55 करोड़ रुपये बढ़कर 6,01,201.66 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। ICICI बैंक की बाजार हैसियत में 17,644.35 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 6,12,532.60 करोड़ रुपये रही।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का बाजार मूल्यांकन 16,153.55 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,67,381.93 करोड़ रुपये रहा। HDFC का मूल्यांकन 12,155.78 करोड़ रुपये बढ़कर 4,82,001.12 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। ITC की बाजार हैसियत 6,192.12 करोड़ रुपये चढ़कर 4,76,552.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इस रुख के उलट भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का बाजार पूंजीकरण 7,387.05 करोड़ रुपये घटकर 4,17,577.59 करोड़ रुपये रह गया।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, एचडीएफसी, आईटीसी, एसबीआई और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

First Published - April 2, 2023 | 10:28 AM IST

संबंधित पोस्ट