facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Market Cap: शेयर बाजार में उथल-पुथल! टॉप 10 में से 8 कंपनियों को भारी नुकसान

Advertisement

Market Cap: समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 53,185.89 करोड़ रुपये घटकर 13,69,717.48 करोड़ रुपये रह गया।

Last Updated- February 23, 2025 | 12:12 PM IST
market cap
Representative Image

शेयर बाजार में गिरावट के चलते बीते हफ्ते सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से आठ को बड़ा नुकसान हुआ। इन कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में कुल 1.65 लाख करोड़ रुपये की कमी दर्ज की गई। इस दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।

पिछले हफ्ते बीएसई का सेंसेक्स 628.15 अंक (0.82%) और निफ्टी 133.35 अंक (0.58%) गिर गया, जिससे कई बड़ी कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट आई। समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 53,185.89 करोड़ रुपये घटकर 13,69,717.48 करोड़ रुपये रह गया। भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 44,407.77 करोड़ रुपये घटकर 9,34,223.77 करोड़ रुपये पर आ गया।

आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 18,235.45 करोड़ रुपये घटकर 8,70,579.68 करोड़ रुपये रह गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 17,962.62 करोड़ रुपये घटकर 5,26,684.38 करोड़ रुपये पर आ गया।

इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 17,086.61 करोड़ रुपये घटकर 7,53,700.15 करोड़ रुपये रह गया। आईटीसी की बाजार हैसियत 11,949.42 करोड़ रुपये घटकर 5,01,750.43 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी बैंक की 2,555.53 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 12,94,152.82 करोड़ रुपये रह गई।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मूल्यांकन 401.61 करोड़ रुपये घटकर 6,43,955.96 करोड़ रुपये पर आ गया। इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 14,547.3 करोड़ रुपये बढ़कर 16,61,369.42 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 384.33 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,20,466.75 करोड़ रुपये रही।

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस और आईटीसी का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - February 23, 2025 | 12:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement