facebookmetapixel
बजट में ग्रोथ को गति देने को निवेश पर जोर, घाटे का लक्ष्य बताता है सरकार की प्राथमिकता: सीतारमणSTT बढ़ने से Arbitrage Funds का रिटर्न कितना घटेगा? Edelweiss MF ने लगाया अनुमान; देखें कैलकुलेशनFPIs ने भारतीय बाजार से जनवरी में निकाले ₹36,000 करोड़, STT बढ़ोतरी से आगे भी दबाव की आशंकाBudget 2026: इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के लिए ₹40,000 करोड़ का फंड, सेमीकंडक्टर हब बनेगा भारतGold-Silver Price Crash: चांदी 4 दिन में ₹2 लाख तक टूटी! सोना भी 24% फिसला; आगे क्या फिर चमकेगा?₹400 के पार जाएगा NTPC? तीन ब्रोकरेज ने दी BUY की सलाहडिविडेंड और म्युचुअल फंड इनकम पर ब्याज कटौती खत्म, कैसे बढ़ेगा आपका टैक्स बोझ? ₹1 लाख के कैलकुलेशन से समझेंसरकार की रणनीति समझिए, बजट में छिपा है बड़ा संदेशक्या प्रदूषण से हो रही मौतों को स्वीकार करने से बच रही सरकार? दो सरकारी विभागों में ही इसपर बड़ा विरोधाभासBank Stocks: SBI, BOB, Indian Bank क्यों टूटे? 2 दिन में 8% की बड़ी गिरावट

टॉप 10 में 6 कंपनियों का M-Cap 86848 करोड़ रुपए बढ़ा, HDFC Bank और RIL को तगड़ा फायदा; SBI, LIC को नुकसान

जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC बैंक, ICICI बैंक, भारती एयरटेल, ITC और हिंदुस्तान यूनिलीवर विनर रही, वहीं TCS, इंफोसिस, SBI और LIC को अपने मार्केट कैप में गिरावट देखना पड़ा।

Last Updated- December 29, 2024 | 3:04 PM IST
Share Market
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: Pexels

Market Valuation of Top Companies: पिछले हफ्ते 10 टॉप वैल्यूएबल कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में कुल 86,847.88 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इसमें HDFC बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे अधिक ज्यादा लाभ हुआ।

पिछले हफ्ते, BSE बेंचमार्क 657.48 अंक या 0.84 प्रतिशत चढ़ा, और निफ्टी 225.9 अंक या 0.95 प्रतिशत बढ़ा।

जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC बैंक, ICICI बैंक, भारती एयरटेल, ITC और हिंदुस्तान यूनिलीवर विनर रही, वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इंफोसिस, भारतीय स्टेट बैंक और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को अपने बाजार मार्केट कैप में गिरावट देखना पड़ा।

HDFC बैंक का बाजार पूंजीकरण (M-Cap) 20,235.95 करोड़ रुपये बढ़कर 13,74,945.30 करोड़ रुपये हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 20,230.9 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका मार्केट कैप 16,52,235.07 करोड़ रुपये हो गया।

ITC, ICICI का बढ़ा, SBI, LIC का कम हुआ

ITC का मार्केट कैप 17,933.49 करोड़ रुपये बढ़कर 5,99,185.81 करोड़ रुपये और ICICI बैंक का 15,254.01 करोड़ रुपये बढ़कर 9,22,703.05 करोड़ रुपये हो गया।

भारती एयरटेल का मार्केट कैप 11,948.24 करोड़ रुपये बढ़कर 9,10,735.22 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर  का मार्केट कैप 1,245.29 करोड़ रुपये बढ़कर 5,49,863.10 करोड़ रुपये हो गया।

हालांकि, भारतीय स्टेट बैंक का मार्केट कैप 11,557.39 करोड़ रुपये घटकर 7,13,567.99 करोड़ रुपये रह गया। LIC का मार्केट कैप 8,412.24 करोड़ रुपये घटकर 5,61,406.80 करोड़ रुपये और इंफोसिस का मार्केट कैप 2,283.75 करोड़ रुपये घटकर 7,95,803.15 करोड़ रुपये रह गया।

TCS का बाजार मार्केट कैप 36.18 करोड़ रुपये घटकर 15,08,000.79 करोड़ रुपये रह गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनी रही, जिसके बाद TCS, HDFC बैंक, ICICI बैंक, भारती एयरटेल, इंफोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी, LIC और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

अगर रैंकिंग की बात करें तो सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर रही। उसके बाद क्रमश: TCS, HDFC Bank, ICICI Bank, भारती एयरटेल, इंफोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, ITC, LIC और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

First Published - December 29, 2024 | 12:46 PM IST

संबंधित पोस्ट