facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: 3 साल में 211% का रिटर्न देने वाली कंपनी देगी 30% का तगड़ा डिविडेंड, नोट करें तारीखइजरायली हमले में ईरानी रक्षा मंत्री की मौत! IRGC कमांडर के भी मारे जाने का दावा; ईरान ने कई देशों पर दागीं मिसाइलेंExplainer: अयातुल्ला अली खामेनेई — एक छोटे कमरे से ईरान के सबसे ताकतवर ‘सुप्रीम लीडर’ बनने की पूरी दास्तांअमेरिका-इजरायल का ईरान पर हमला: क्या आसमान छुएगी तेल की कीमत और थम जाएगी दुनिया की रफ्तार?इजरायल और अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला: जानें ‘खतरे’ को खत्म करने वाले इस ऑपरेशन की पूरी कहानीIsrael Attack Iran News: इजरायल-ईरान टकराव के बाद उड़ानों पर ब्रेक, जानें किस-किस एयरलाइंस ने किया कैंसिलशेयर बाजार में बोनस का धमाका! अगले हफ्ते इन दो कंपनियों के निवेशकों की लगेगी लॉटरी, जानें डिटेलक्या AI छीन लेगा नौकरी? नारायण मूर्ति ने दिया चौंकाने वाला जवाबStock Split: बाजार में धमाका! मार्च के पहले हफ्ते ये 4 कंपनियां बांटेंगी अपने शेयर, चेक करें रिकॉर्ड डेटरिटायरमेंट के बाद भी कमाई जारी, ये बैंक दे रहे 8% से ज्यादा ब्याज

LTIMindtree Q4 results: ₹1,129 करोड़ पहुंचा नेट प्रॉफिट, 4500% Final Dividend का ऐलान

Advertisement

कंपनी ने कहा कि AGM के 30 दिनों के भीतर डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा। हालांकि, रिकॉर्ड डेट और AGM की तारीख की जानकारी अभी नहीं दी गई है।

Last Updated- April 23, 2025 | 6:56 PM IST
LTIMindtree

आईटी कंपनी LTIMindtree ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के नतीजों के साथ अपने शेयरधारकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने बुधवार, 23 अप्रैल को ₹1 फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹45 का फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया। यह डिविडेंड कंपनी की आगामी Annual General Meeting (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद जारी किया जाएगा। कंपनी ने कहा कि AGM के 30 दिनों के भीतर डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा। हालांकि, रिकॉर्ड डेट और AGM की तारीख की जानकारी अभी नहीं दी गई है।

Q4 FY25 में मुनाफा ₹1,129 करोड़, कमाई में 10% की बढ़त

LTIMindtree ने मार्च तिमाही में ₹1,129 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले साल की इसी अवधि से 2% ज़्यादा है। वहीं, कंपनी की Revenue from Operations 10% बढ़कर ₹9,772 करोड़ पहुंच गई। तिमाही-दर-तिमाही (QoQ) आधार पर देखें तो मुनाफे में 4% की बढ़त हुई, जबकि कमाई 1% बढ़ी।

ALSO READ: Mahindra Finance पर Nomura की रिपोर्ट: कमज़ोर मुनाफे और बढ़ते जोखिम की वजह से ब्रोकरेज ने जारी किया नया टारगेट

LTIMindtree ने कहा है कि AGM की तारीख और रिकॉर्ड डेट की घोषणा जल्द की जाएगी। इस डिविडेंड से निवेशकों को अच्छी कमाई की उम्मीद है, खासतौर से ऐसे समय में जब IT सेक्टर दबाव में रहा है।

Advertisement
First Published - April 23, 2025 | 5:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement