facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

फ्लिपकार्ट अगले वर्ष होगी सूचीबद्ध

Advertisement

सूत्रों के अनुसार फ्लिपकार्ट के बोर्ड ने रीडोमिसाइलिंग यानी स्थापना के स्थान को बदलने की प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है।

Last Updated- April 22, 2025 | 11:12 PM IST
Google will invest 350 million dollars in Flipkart, IT company has a big plan regarding AI and Gen AI Flipkart में गूगल करेगी 35 करोड़ डॉलर का निवेश, AI और Gen AI को लेकर IT कंपनी का बड़ा प्लान
प्रतीकात्मक तस्वीर

वॉलमार्ट समर्थित ई-कॉमर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट ने 60 अरब डॉलर से 70 अरब डॉलर के मूल्यांकन के साथ अगले साल भारत में सूचीबद्ध होने की योजना बनाई है। घटनाक्रम से अवगत लोगों का कहना है कि अगर कंपनी इसमें सफल रहती है तो यह भारत के इतिहास में सबसे बड़ा कंज्यूमर टेक आईपीओ माना जाएगा। भारत में परिचालन करने वाली इस कंपनी ने अपनी होल्डिंग कंपनी को सिंगापुर से भारत स्थानांतरित करने के प्रयास तेज कर दिए हैं जिससे कि घरेलू सूचीबद्धता की प्रक्रिया आसान बनाई जा सके।

सूत्रों के अनुसार फ्लिपकार्ट के बोर्ड ने रीडोमिसाइलिंग यानी स्थापना के स्थान को बदलने की प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है। इसके अगले 12 से 15 महीनों के अंदर आईपीओ आने से पहले ही पूरा हो जाने की उम्मीद है। बेंगलूरु की कंपनी का मूल्यांकन करीब 36 अरब डॉलर है। उसने हाल के महीनों में सूचीबद्धता की तैयारी के लिए अपने बोर्ड और परिचालन को मजबूत बनाया है।

फ्लिपकार्ट की आईपीओ रणनीति से वाकिफ एक अधिकारी ने कहा, ‘होल्डिंग कंपनी को भारत में स्थानांतरित करना अगले साल फ्लिपकार्ट की आईपीओ योजना का हिस्सा है। कंपनी की अधिकांश परिसंपत्तियां और परिचालन पहले से ही भारत में हैं। इस बदलाव के हिस्से के रूप में सभी निवेशकों (जिसमें बहुसंख्यक शेयरधारक वॉलमार्ट भी शामिल है) के भारतीय इकाई में स्थानांतरित होने की उम्मीद है।’

फ्लिपकार्ट के एक अधिकारी ने इस घटनाक्रम के बारे में सोमवार की रात बताया कि यह महत्त्वपूर्ण निर्णय भारत के प्रति कंपनी की गहरी और अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हालांकि उन्होंने कंपनी की आईपीओ योजनाओं से संबंधित सवालों का जवाब नहीं दिया।

फ्लिपकार्ट ने हाल में अपनी वर्क-फ्रॉम-होम नीति नीति को खत्म कर दिया है और सभी कर्मचारियों को सप्ताह में पांच दिन कार्यालय आकर काम करने को कहा है। कंपनी के करीब 22,000 कर्मचारी हैं। कंपनी ने उन्हें कार्यालय में फुल-टाइम उपस्थिति फिर से शुरू करने को कहा है।

Advertisement
First Published - April 22, 2025 | 11:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement