facebookmetapixel
Advertisement
Crude Oil Price: तेल बाजार में मचा हड़कंप! अमेरिका-ईरान टकराव के बीच ब्रेंट 79 डॉलर के पारAI Agent बढ़ेंगे, लेकिन खर्च कैसे घटेगा? TCS CEO ने बताया पूरा प्लानStock Market Today: US-Iran तनाव से शेयर बाजार पर दबाव! GIFT Nifty टूटा; कच्चे तेल की कीमतों में 4% की छलांगIT सेक्टर में LTIMindtree का दमदार प्रदर्शन, रेवेन्यू और प्रॉफिट दोनों बढ़ेRetail Sector: सोना महंगा फिर भी रिकॉर्ड खरीदारी! Q1 में किस रिटेल सेक्टर ने मारी बाजी?हॉस्पिटल शेयर महंगे हुए तो निवेशकों ने ढूंढ लिया नया मौका, 6 अरब डॉलर का निवेशसरकार के रडार पर ऑडिट सिस्टम! नए वैश्विक नियमों से कंपनियों की बढ़ सकती है जवाबदेहीटेलीकॉम के बाद अब इन 3 कारोबारों पर बड़ा दांव लगाएगी Airtel, सुनील मित्तल ने बताया भविष्य का पूरा प्लानबीमा कंपनियों ने क्यों घटाया विज्ञापन खर्च? 20% की गिरावट के पीछे है ये बड़ा कारणMSME के लिए बड़ी राहत! GeM और TReDS होंगे एक प्लेटफॉर्म पर, सरकारी भुगतान मिलेगा पहले से ज्यादा तेज

INR vs Dollar: रुपया 10 पैसे की बढ़त के साथ 82.71 प्रति डॉलर पर पहुंचा

Advertisement

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले Dollar की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत बढ़त के साथ 102.16 पर आ गया।

Last Updated- August 07, 2023 | 12:05 PM IST
Rupee Dollar_Shutterstock
Shutterstock

घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर (Dollar) के मुकाबले रुपया (Rupee) 10 पैसे बढ़कर 82.71 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा के कारोबारियों ने बताया कि विदेशी कोषों की लगातार बिकवाली और विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के कारण निवेशक सतर्क हैं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.73 पर खुला और फिर बढ़त के साथ 82.71 के स्तर पर पहुंच गया। यह पिछले बंद भाव की तुलना में 10 पैसे की बढ़त है। रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 82.81 के भाव पर बंद हुआ था।

Also read: Yatharth Hospital IPO Listing: कमजोर एंट्री के बाद बढ़ी खरीदारी, मुनाफे में निवेशक

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत बढ़त के साथ 102.16 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.18 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - August 7, 2023 | 12:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement