facebookmetapixel
Advertisement
देश भर में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारीपश्चिम एशिया में जंग फिर तेज: अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी जहाजों को बनाया निशाना, ईरान ने भी दी चेतावनी4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’

टेलीकॉम के बाद अब इन 3 कारोबारों पर बड़ा दांव लगाएगी Airtel, सुनील मित्तल ने बताया भविष्य का पूरा प्लान

Advertisement

Airtel ने Financial Services, Data Centres और Cloud को अगले ग्रोथ इंजन बताया। जानिए कंपनी का बड़ा प्लान

Last Updated- July 13, 2026 | 8:12 AM IST
Sunil Bharti Mittal

देश की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल अपने विकास के अगले चरण के लिए डेटा सेंटर, क्लाउड और वित्तीय सेवाओं पर ध्यान केंद्रित करेगी। कंपनी के चेयरमैन सुनील मित्तल ने मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष की वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

पिछले एक दशक के दौरान डिजिटल बुनियादी ढांचे के निर्माण में 3.3 लाख करोड़ रुपये के निवेश के बाद मित्तल ने कहा कि एयरटेल के निवेश से देश के लिए नए विकास इंजन तैयार होंगे, जो मजबूत और सुरक्षित डिजिटल बुनियादी ढांचे पर आधारित होंगे।

मित्तल ने शनिवार रात जारी रिपोर्ट में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘पिछले कुछ वर्षों के दौरान हमने एयरटेल के लिए नए विकास इंजन बनाने के वास्ते व्यवस्थित रणनीति अपनाई है। इन बड़े दांव से दमदार परिणाम मिले हैं और इससे इससे तीन ऐसे क्षेत्रों में हमारा भरोसा बढ़ा है, जहां हमें लगता है कि एयरटेल के पास जीत हासिल करने का पूरा मौका है यानी वित्तीय सेवाएं, डेटा सेंटर और एयरटेल क्लाउड।’

उन्होंने कहा, ‘एयरटेल का निवेश भारत के लिए विकास के नए रास्ते खोलने पर केंद्रित है, जो मजबूत और सुरक्षित डिजिटल बुनियादी ढांचे पर आधारित हैं। इन्हें उन्हीं सिद्धांतों के आधार पर आकार दिया जाएगा जिन्होंने अब तक एयरटेल की यात्रा मार्गदर्शन किया है यानी ग्राहकों को प्राथमिकता देना, काम को अनुशासित ढंग से पूरा करना और लंबी अवधि की सोच रखना।’

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने फरवरी में एयरटेल मनी लिमिटेड को नॉन-डिपॉजिट लेने वाली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) के रूप में काम करने की मंजूरी दी है। मित्तल ने इसे भारत में वित्तीय समावेशन की पहुंच का विस्तार करने के व्यापक लक्ष्य के लिए एक अहम पड़ाव बताया। उन्होंने कहा, ‘आने वाले वर्षों में एयरटेल मनी में पर्याप्त पूंजी लगाई जाएगी।’ उसी महीने में कंपनी ने अगले कुछ वर्षों में एयरटेल मनी में 20,000 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया था, जिसमें 70 प्रतिशत एयरटेल और बाकी मूल कंपनी भारती एंटरप्राइजेज से आएगा।

सहायक कंपनी नक्षत्र डेटा के अंतर्गत डेटा सेंटरों में और निवेश किया जाएगा, क्योंकि अगले कुछ सालों के दौरान कंपनी अपनी क्षमता को मौजूदा 300 मेगावॉट से बढ़ाकर 1 गीगावॉट करने जा रही है। नक्षत्र ने इस साल मार्च में मौजूदा निवेशक कार्लाइल और नई निवेशक अल्फा वेव ग्लोबल तथा एंकरेज कैपिटल के साथ-साथ एयरटेल से 1 अरब डॉलर जुटाए और एयरटेल के पास कंपनी की नियंत्रक हिस्सेदारी बरकरार रही। डेटा सेंटर के कारोबार को देश में तेजी से हो रहे डिजिडलीकरण, क्लाउड के बढ़ते इस्तेमाल और डेटा लोकलाइज़शन (डेटा को देश के भीतर ही रखने) की बढ़ती जरूरतों से बढ़ावा मिलेगा।

मित्तल ने कहा, ‘हमारे तीसरे विकास इंजन एयरटेल क्लाउड को शुरुआती दौर में ही उत्साहजनक मांग मिल रही है। हमारी सॉवरिन, दूरसंचार कंपनी के स्तर वाली क्लाउड सेवा भारतीय बाजार की उभरती जरूरत को पूरा करती है। एयरटेल क्लाउड हमारे ग्राहकों को भारत में होस्ट और बरकरार रहने वाली विश्व स्तरीय क्लाउड सेवा का किफायती तरीके से इस्तेमाल करने की अनुमति प्रदान करता है।’

Advertisement
First Published - July 13, 2026 | 8:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement