facebookmetapixel
Advertisement
म्युचुअल फंड बनाम एसआईएफ.. आखिर किसे चुनें कौन से निवेशक₹1 करोड़ से ज्यादा का स्वास्थ्य बीमा कवर, पहले दें ध्यान.. भविष्य में बोझ न बन जाए महंगा प्लानREITs निवेश गाइड: बढ़ते विकल्पों के बीच निवेशकों के लिए अवसर और जोखिम दोनों बढ़ेपश्चिम ए​​शिया संकट से छोटी-मझोली दवा कंपनियों के मुनाफे पर दबाव, लागत और सप्लाई बाधाओं से बढ़ी चिंता भू-राजनीतिक, आ​र्थिक जो​खिमों पर रिलायंस ने किया आगाह; जियो आईपीओ पर चुप्पीप्ला​स्टिक नोटों की ओर RBI का कदम, नोट छपाई लागत घटाने और टिकाऊ करेंसी पर जोरEditorial: IIP का नया रूप, 2022-23 आधार वर्ष के साथ औद्योगिक माप प्रणाली में बड़ा बदलावलोन लेने वाली महिलाओं की बढ़ी तादाद मगर नहीं बनेगी बात, दो-तिहाई अब भी फॉर्मल सिस्टम से बाहरबचाव, पुनरुद्धार और सुधार: IBC के पहले दशक ने भारत की क्रेडिट संस्कृति को बदलाउतार-चढ़ाव भरे बाजारों में हॉस्पिटल शेयरों को दम, हेल्थकेयर इंडेक्स में 7% की बढ़त

एमएससीआई ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में भारत का भार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पंहुचा

Advertisement

इंडेक्स में चीन के साथ भारत का अंतर काफी कम हो गया है। जहां इंडेक्स में चीन का भार 25.4 प्रतिशत से घटकर 25 प्रतिशत पर आ गया है।

Last Updated- May 15, 2024 | 9:47 PM IST
MSCI EM Index

उभरते बाजार के शेयरों पर नजर रखने वाले एमएससीआई ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स (MSCI Global Standard Index) में भारत का भार नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। इससे इक्विटी बाजारों में ज्यादा निवेश की संभावना मजबूत हो गई है।

इसके साथ ही इस इंडेक्स में चीन के साथ भारत का अंतर काफी कम हो गया है। जहां इंडेक्स में चीन का भार 25.4 प्रतिशत से घटकर 25 प्रतिशत पर आ गया है, वहीं भारत के लिए यह आंकड़ा 18.2 प्रतिशत से बढ़कर 19 प्रतिशत हो गया है। बुधवार घोषित ये बदलाव 31 मई से प्रभावी होंगे।

नुवामा अल्टरनेटिव ऐंड क्वांटीटेटिव रिसर्च के प्रमुख अभिलाष पगारिया का कहना है कि मई की समीक्षा से भारत में करीब 2-2.5 अरब डॉलर निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

पगारिया का कहना है कि घरेलू संस्थागत निवेशकों से लगातार निवेश और विदेशी निवेशकों की मजबूत भागीदारी का मतलब है कि भारत के लिए 2024 की दूसरी छमाही तक एमएससीआई ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में 20 प्रतिशत से ज्यादा भार की संभावना है।

मई के बदलाव से, एमएससीआई ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में भारत के शेयरों की संख्या 149 पर पहुंच गई है, जो इस देश के लिए सर्वाधिक है।

विश्लेषकों का कहना है कि खासकर चीन के बाजार में कमजोरी के बीच उभरते बाजारों में भारत का बढ़ता दबदबा उसके इक्विटी, खासकर मिडकैप सेगमेंट के दमदार प्रदर्शन की वजह से है। एमएससीआई में मई के अंत तक ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स से 13 भारतीय कंपनियां जुड़ जाएंगी।

Advertisement
First Published - May 15, 2024 | 9:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement