facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

IdeaForge Technology IPO: 94 प्रतिशत बढ़त के साथ लिस्ट हुआ शेयर

Advertisement

 ड्रोन बनाने वाली कंपनी आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी के शेयर शुक्रवार को 94 प्रतिशत की तगड़ी बढ़त के साथ शेयर बाजारों में सूचीबद्ध हुए

Last Updated- July 07, 2023 | 12:26 PM IST
IPO

ड्रोन बनाने वाली कंपनी आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी (IdeaForge Technology) के शेयर शुक्रवार को 94 प्रतिशत की तगड़ी बढ़त के साथ शेयर बाजारों में सूचीबद्ध हुए। इसका निर्गम मूल्य 672 रुपये था। बीएसई में आइडियाफोर्ज का शेयर 1,305.10 रुपये के भाव पर सूचीबद्ध हुआ जो निर्गम मूल्य के मुकाबल 94.21 प्रतिशत अधिक है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में भी यह शेयर 1,300 रुपये के भाव पर सूचीबद्ध हुआ जो निर्गम मूल्य से 93.45 प्रतिशत अधिक है। पिछले हफ्ते कंपनी के 567.24 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 106.05 गुना अभिदान मिला था। निर्गम के लिए मूल्य दायरा 638-672 रुपये तय किया गया था।

इतने करोड़ के IPO की थी पेशकश

आइडियाफॉर्ज टेक्नोलॉजी ने 567 करोड़ रुपये के IPO की पेशकश की थी, जिसे 638-672 रुपये की रेंज में बेचा गया था। कंपनी के आईपीओ को 26-30 जून की अवधि के दौरान 106.6 गुना सब्सक्राइब किया गया था। इस दौरान आईपीओ को इंवेस्टर्स की शानदार प्रतिक्रिया मिली थी।

बता दें कि कंपनी का IPO पहले 26 से 29 जून के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था, लेकिन बाजार के हॉलिडे कैलेंडर में बदलाव के कारण (बकरीद की छुट्टी) इस विंडो को चार दिनों तक के लिए बढ़ा दिया गया था।

ये भी पढ़ें- BSE फर्मों का M-cap 300 लाख करोड़ रुपये के पार, भारत बना चौथा सबसे बड़ा शेयर बाजार

आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी IPO: जानें ग्रे मार्केट (GMP) का हाल-

एक्सपर्ट्स के अनुसार, मिनिमम लिस्टिंग प्रीमियम 50-65 फीसदी हो सकता है। 672 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस पर निवेशकों को 75 फीसदी तक मुनाफा होने की संभावना है। यानी ग्रे मार्केट को उम्मीद है कि IdeaForge Technology IPO की लिस्टिंग कीमत लगभग 1,182 रुपये (₹672 + ₹510) होगी, जो कि आइडियाफोर्ज IPO के प्राइस बैंड 638 से 672 रुपये प्रति इक्विटी शेयर से 75 फीसदी अधिक है।

Advertisement
First Published - July 7, 2023 | 12:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement