facebookmetapixel
Advertisement
Meta की बढ़ सकती है जिम्मेदारी, सरकार का रुख- केवल मध्यस्थ नहीं, सेवा प्रदाता भी है कंपनीUS Tariff Bill: भारत पर लग सकता है 100% तक शुल्क? अमेरिकी संसद में अहम मतदान पर टिकी नजरेंQS Global MBA Ranking: भारत के MBA स्कूल बढ़कर 19 हुए, लेकिन टॉप IIM की रैंकिंग में गिरावटFlex Fuel Vehicles: सरकार ने वाहन कंपनियों से मांगा पूरा रोडमैप, कब लॉन्च होंगी E85 गाड़ियां?UPI Charges: ₹5,000 या ₹1 लाख का भुगतान करने पर कितना लगेगा शुल्क? समझें नया नियमUPI MDR पर विपक्ष के विरोध के बीच सरकार का रुख अटल, कहा- वापस लेने का सवाल नहींUPI New Rules: अब बिल भुगतान पर Platform Fee नहीं ले सकेंगे ऐप्स, कंपनियों ने जताई आपत्तिUPI पर MDR से किसकी बढ़ेगी कमाई? बैंकों-फिनटेक को ₹15,000-20,600 करोड़ की अतिरिक्त आय का अनुमानNandan Foods में हिस्सेदारी खरीदेगा L Catterton, 3 करोड़ डॉलर निवेश की तैयारीHilton का भारत पर बड़ा दांव, दिल्ली से गोवा तक बढ़ाएगी Luxury Hotels का नेटवर्क

धनतेरस पर गोल्ड, सिल्वर ईटीएफ में चमक

Advertisement

गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ की बढ़ती लोकप्रियता के बीच, म्युचुअल फंडों ने इस धनतेरस पर 428 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के मुकाबले 5 गुना ज्यादा है

Last Updated- October 30, 2024 | 10:59 PM IST
Gold

धनतेरस पर सोने और चांदी में खरीदारी की परंपरा अब भौतिक रूप तक सीमित नहीं रह गई है। कीमती धातुओं की खरीदारी का डिजिटल रूप भी लोकप्रिय हो रहा है। कई म्युचुअल फंडों ने मंगलवार को अपने गोल्ड और सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंडों (ईटीएफ) तथा फंड ऑफ फंड्स (एफओएफ) के लिए शानदार मांग देखी। प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियों (एयूएम) संबंधित खुलासों के अनुसार, संयुक्त शुद्ध प्रवाह 250 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ की कारोबारी मात्रा इस साल एनएसई पर पिछले धनतेरस की तुलना में 5 गुना रही। इस साल इन दोनों ईटीएफ की संयुक्त बिक्री 428 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले धनतेरस पर यह आंकड़ा 89 करोड़ रुपये था। निप्पॉन इंडिया एमएफ के गोल्ड एवं सिल्वर ईटीएफ की संयुक्त बिक्री 228 करोड़ रुपये रही।

गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ एवं एफओएफ की कीमतों में तेजी सोने पर उत्पाद शुल्क में कटौती और कराधान में बदलाव के बीच पिछले कुछ महीनों के दौरान इनमें दिलचस्पी बढ़ी है। सॉवरिन गोल्ड बॉन्डों (एसजीबी) के नए निर्गमों के अभाव से भी एमएफ द्वारा इन पेशकशों को बढ़ावा मिला। गोल्ड ईटीएफ में शुद्ध प्रवाह 4,181 करोड़ रुपये की कुल निकासी के साथ पिछले तीन महीनों में 1,000 करोड़ रुपये से ऊपर बना रहा।

Advertisement
First Published - October 30, 2024 | 10:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement