अगले हफ्ते यानी सोमवार 28 अप्रैल 2025 से शुक्रवार 2 मई 2025 के बीच शेयर बाजार में कुछ खास कंपनियों के शेयरों पर निवेशकों की नज़र बनी रहेगी। इन कंपनियों ने अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देने की घोषणा की है। जिन कंपनियों के शेयरों की चर्चा हो रही है, उनमें HCL टेक्नोलॉजीज़, 360 ONE WAM, ABB इंडिया, टैनला प्लेटफॉर्म्स, वेसुवियस इंडिया, गुजरात इंट्रक्स, केएसबी, मोल्ड-टेक पैकेजिंग और फोर्ब्स प्रिसिशन टूल्स एंड मशीन पार्ट्स शामिल हैं।
क्या होता है एक्स-डिविडेंड डेट?
BSE के आंकड़ों के मुताबिक, ये सभी शेयर अगले हफ्ते एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। एक्स-डिविडेंड डेट वह तारीख होती है जब शेयर उस डिविडेंड के हक के बिना ट्रेड करने लगता है। यानी अगर किसी निवेशक को डिविडेंड चाहिए, तो उसे एक्स-डिविडेंड डेट से पहले शेयर खरीदने होंगे। कंपनियां रेकॉर्ड डेट के आधार पर यह तय करती हैं कि किन शेयरधारकों को डिविडेंड मिलेगा।
ABB इंडिया का सबसे बड़ा डिविडेंड
इनमें से सबसे ज़्यादा डिविडेंड ABB इंडिया ने घोषित किया है। कंपनी ने ₹33.50 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है, जिसकी रिकॉर्ड डेट 3 मई 2025 तय की गई है।
HCL टेक ने दिया ₹18 प्रति शेयर का इनाम
दूसरे नंबर पर HCL टेक्नोलॉजीज़ है, जिसने ₹18 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। HCL ने रिकॉर्ड डेट 28 अप्रैल 2025 तय की है, यानी इस तारीख से पहले शेयर खरीदने वालों को ही डिविडेंड मिलेगा।
वेसुवियस इंडिया का डिविडेंड
वहीं वेसुवियस इंडिया ने भी अपने शेयरधारकों को ₹14.50 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 1 मई 2025 तय की गई है।
अगले हफ्ते एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने वाले शेयर और उनकी जानकारी
कंपनी का नाम | रिकॉर्ड डेट | डिविडेंड का प्रकार | डिविडेंड की रकम | पेमेंट की डेट |
HCL Technologies | April 28, 2025 | Interim Dividend | ₹ 18 | April 28, 2025 |
360 ONE WAM | April 29, 2025 | Interim Dividend | ₹ 6 | April 29, 2025 |
Tanla Platforms | April 30, 2025 | Interim Dividend | ₹ 6 | April 30, 2025 |
Vesuvius India | April 30, 2025 | Final Dividend | ₹ 14.50 | May 1, 2025 |
ABB India | May 2, 2025 | Final Dividend | ₹ 33.50 | May 3, 2025 |
Gujarat Intrux | May 2, 2025 | Interim Dividend | ₹ 10 | May 2, 2025 |
KSB | May 2, 2025 | Final Dividend | ₹ 4 | May 2, 2025 |
Mold-Tek Packaging | May 2, 2025 | Interim Dividend | ₹ 2 | May 2, 2025 |
Forbes Precision Tools and Machine Parts | May 2, 2025 | Interim Dividend | ₹ 5 | May 2, 2025 |
1 मई को बाजार बंद रहेगा
ध्यान देने वाली बात यह है कि 1 मई 2025 को महाराष्ट्र दिवस के कारण शेयर बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी। इसलिए निवेशक डिविडेंड का फायदा उठाने के लिए समय पर फैसले लें।