facebookmetapixel
Advertisement
सीमेंट कंपनियों की बिक्री में 7-8% उछाल, बढ़ती लागत ने मुनाफे पर डाला दबावमॉनसून सत्र में महज चार दिन शेष, शाह के बयान से पीछे हटने को तैयार नहीं विपक्षप्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को दी बधाई, ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ को किया याद; हर घर तिरंगा की अपीलISRO 6 साल में भेजेगा 300 उपग्रह! 2035 तक अपना स्पेस स्टेशन बनाने का लक्ष्यरिटर्न में पिछड़कर भी रहे एसआईपी की पसंद निवेश के लिए कितने सही हैं लार्ज कैप फंड?FPI की खरीदारी वाले शेयरों ने दिया बेहतर रिटर्न, फिर भी हिस्सेदारी 14 साल के निचले स्तर परमदरसन इंटरनैशनल में 9% उछाल, मजबूत नतीजों और नए कारोबार से बढ़ी ग्रोथ की उम्मीदNSE-BSE के दबदबे में क्षेत्रीय एक्सचेंजों का सफर, क्या लौटेगा कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज?हीरो मोटोकॉर्प की रफ्तार बरकरार, मजबूत वॉल्यूम और प्रीमियम मिक्स से बढ़ी उम्मीदउदारीकरण के 35 साल: ‘सनसेट इंडस्ट्री’ जिसने आर्थिक सुधारों के बाद लिख दी विकास की नई इबारत

Dividend Stock: 150% का तगड़ा डिविडेंड देगी ये स्मालकैप कंपनी, शेयर में 15% की तूफानी तेजी; चेक करें रिकॉर्ड डेट

Advertisement

Dividend Stock: केसॉल्व्स इंडिया ने शेयर बाजार को बताया कि कंपनी बोर्ड ने शेयरधारकों के लिए प्रति इ​क्विटी शेयर 7.50 रुपये अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दे दी।

Last Updated- March 20, 2025 | 11:11 AM IST
Dividend Stock
Representational Image

Dividend Stock: आईटी-सॉफ्टवेयर सेक्टर की कंपनी केसॉल्व्स इंडिया (Ksolves India) ने शेयरधारकों के लिए वित्त वर्ष 2025 के लिए तीसरे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि शेयरधारकों को प्रति इ​क्विटी शेयर 150 फीसदी का डिविडेंड दिया जाएगा। इस ऐलान के बाद गुरुवार (20 मार्च) को को इस स्मालकैप कंपनी के शेयर में तूफानी तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में ही स्टॉक में 15 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिला।

Ksolves India: 150% अंतरिम डिविडेंड का ऐलान

केसॉल्व्स इंडिया ने शेयर बाजार को बताया कि कंपनी बोर्ड ने शेयरधारकों के लिए प्रति इ​क्विटी शेयर 7.50 रुपये अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दे दी। यह वित्त वर्ष 2024-25 के लिए तीसरा अंतरिम डिविडेंड है। स्टॉक की फेस वैल्यू 5 रुपये प्रति इ​क्विटी शेयर है। इस तरह शेयरधाकों को प्रति शेयर 150 फीसदी डिविडेंड से इनकम होगी। कंपनी ने डिविडेंड पेमेंट के लिए 25 मार्च 2024 रिकॉर्ड डेट तय की है।

Ksolves India: शेयर बना रॉकेट

डिविडेंड की खबर के बाद गुरुवार को Ksolves India के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली। इस Smallcap Stock में 9 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 448.95 रुपये पर कारोबार शुरू हुआ। बुधवार का शेयर 411 पर सेटल हुआ था। थोड़ी देर में यह स्टॉक 15 फीसदी से ज्यादा उछलकर 474.25 के हाई पर पहुंच गया। बीते 1 महीने में इस स्टॉक में 30 फीसदी की तेजी आ चुकी है। जबकि 1 साल का रिटर्न 22 फीसदी निगेटिव रहा है। हालांकि 2 साल में शेयर 100 फीसदी रिटर्न दे चुका है।

Advertisement
First Published - March 20, 2025 | 11:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement