बाजार

₹5.40 प्रति शेयर तक डिविडेंड पाने का मौका! 12 नवंबर को एक्स-डेट पर ट्रेड करेंगे ये 5 स्टॉक्स

गुजरात पिपावाव पोर्ट, कावेरी सीड कंपनी, सिम्फनी, सैजिलिटी और एलीटेकॉन इंटरनेशनल दे रही हैं इंटरिम डिविडेंड; 12 नवंबर से पहले शेयर खरीदने पर मिलेगा फायदा।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- November 11, 2025 | 9:07 AM IST

अगर आप शेयरों से डिविडेंडकमाना चाहते हैं, तो आज कुछ कंपनियों पर ध्यान देना जरूरी है। एलीटेकॉन इंटरनेशनल, गुजरात पिपावाव पोर्ट, कावेरी सीड कंपनी, सैजिलिटी और सिम्फनी – इन पांच कंपनियों ने अपने शेयरधारकों को इंटरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है।

बीएसई के अनुसार, ये सभी कंपनियां 12 नवंबर 2025 (बुधवार) को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगी। इसका मतलब है कि अगर आप इन कंपनियों का डिविडेंड चाहते हैं, तो आपको इनके शेयर 12 नवंबर से पहले खरीदकर अपने नाम पर रखने होंगे। सभी कंपनियों की रिकॉर्ड डेट भी 12 नवंबर ही है।

कौन-सी कंपनी दे रही है कितना डिविडेंड?

कंपनी का नाम एक्स-डेट डिविडेंड रिकॉर्ड डेट
Elitecon International 12 नवंबर 2025 ₹0.05 प्रति शेयर 12 नवंबर 2025
Gujarat Pipavav Port 12 नवंबर 2025 ₹5.40 प्रति शेयर 12 नवंबर 2025
Kaveri Seed Company 12 नवंबर 2025 ₹5 प्रति शेयर 12 नवंबर 2025
Sagility 12 नवंबर 2025 ₹0.05 प्रति शेयर 12 नवंबर 2025
Symphony 12 नवंबर 2025 ₹1 प्रति शेयर 12 नवंबर 2025

इनमें सबसे ज्यादा डिविडेंड गुजरात पिपावाव पोर्ट दे रही है। इस कंपनी ने ₹5.40 प्रति शेयर डिविडेंड देने का ऐलान किया है। उसके बाद कावेरी सीड कंपनी ₹5 प्रति शेयर दे रही है। सिम्फनी ₹1 प्रति शेयर देगी, जबकि सैजिलिटी और एलीटेकॉन इंटरनेशनल ₹0.05 प्रति शेयर का छोटा डिविडेंड देंगी।

और किन कंपनियों पर नजर रखें?

इनके अलावा कुछ और कंपनियां भी आज यानी 11 नवंबर को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगी। ये कंपनियां हैं- Astral, Chalet Hotels, Chambal Fertilisers, Garden Reach Shipbuilders, Indian Metals & Ferro Alloys, Metropolis Healthcare, Nuvama Wealth Management, Saregama India, Siyaram Silk Mills और Steelcast।

इनमें सबसे बड़ा डिविडेंड Nuvama Wealth Management दे रही है। जो ₹70 प्रति शेयर है।
Garden Reach Shipbuilders ₹5.75 प्रति शेयर,
Chambal Fertilisers और Indian Metals ₹5 प्रति शेयर,
Saregama India ₹4.50 प्रति शेयर,
Metropolis Healthcare और Siyaram Silk Mills ₹4 प्रति शेयर,
Astral ₹1.50 प्रति शेयर,
Chalet Hotels ₹1 प्रति शेयर,
और Steelcast ₹0.36 प्रति शेयर का डिविडेंड देंगी।

निवेशकों के लिए कुछ ध्यान देने वाली बातें

अगर आप इन कंपनियों के शेयर रखते हैं या खरीदने की सोच रहे हैं, तो याद रखें। आपको 12 नवंबर से पहले शेयर खरीदने होंगे, तभी आपको डिविडेंड का पैसा मिलेगा।

First Published : November 11, 2025 | 9:07 AM IST