facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Buy Today: आज खरीदें ये 3 शेयर! Siemens Energy, Chola Fin और EID Parry पर एक्सपर्ट हुए बुलिश; जानें टारगेट और स्टॉप लॉसStock Market Today: GIFT Nifty से मजबूत शुरुआत के संकेत, एशियाई बाजारों में दबाव; Samsung के शेयर 7% टूटेReliance Industries को SEBI की चेतावनी, कर्मचारियों की शेयर खरीद-बिक्री पर उठाए सवालCochin Shipyard OFS: सरकार कोचिन शिपयार्ड में बेचेगी हिस्सेदारी, बाजार भाव से सस्ते में मिलेंगे शेयरStocks To Watch Today: Torrent Pharma, Blue Jet Healthcare, RITES समेत इन शेयरों में आज दिख सकता है एक्शनभारतीय ब्लैक टाइगर झींगे ने की रिकॉर्ड वापसी, 5 साल में 4 गुना बढ़ा निर्यात; कमाई ₹4,974 करोड़ के पारमुंबई में बारिश का कहर: 13 की मौत, ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का आर्थिक नुकसान, जनजीवन अस्त-व्यस्तऑफिस मार्केट में रिकॉर्ड तेजी: दूसरी तिमाही में 2.46 करोड़ वर्ग फुट की सबसे अधिक लीजिंगजून में हुई गाड़ियों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, 22% की भारी बढ़त के साथ बिके 25 लाख वाहनभारतीय कंपनियां AI सेक्टर में विलय-अधिग्रहण पर सतर्क हैं: आलोक शाह

Divgi TorqueTransfer Systems के शेयर की पहले दिन लाभ के साथ हुई शुरुआत

Advertisement

एनएसई पर शेयर ने 620 रुपये के साथ कारोबार शुरू किया जो निर्गम मूल्य की तुलना में 5.08 प्रतिशत अधिक है

Last Updated- March 14, 2023 | 10:12 PM IST
share market

वाहन कलपुर्जा बनाने वाली कंपनी दिवगी टॉर्कट्रांसफर सिस्टम्स के शेयर की मंगलवार को शेयर बाजार में शुरुआत अपने निर्गम मूल्य 590 रुपये के मुकाबले 5 प्रतिशत की बढ़त के साथ हुई।

एनएसई पर शेयर ने 620 रुपये के साथ कारोबार शुरू किया जो निर्गम मूल्य की तुलना में 5.08 प्रतिशत अधिक है।

बीएसई पर इसकी शुरुआत निर्गम मूल्य के मुकाबले 1.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 600 रुपये पर हुई।

हालांकि कारोबार के दौरान शेयर शुरुआती लाभ गंवाते हुए एनएसई प 3.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 570 प्रति शेयर पर और बीएई पर 3.32 प्रतिशत टूटकर 570.40 पर आ गया।

दिवगी टॉर्कट्रांसफर सिस्टम्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन शुक्रवार को 5.44 गुना अभिदान मिला था।

कंपनी के आईपीओ के तहत 180 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए थे। इसके अलावा 39,34,243 शेयर बिक्री पेशकश (ओएफएस) के तहत रखे गए थे। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 560 से 590 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

Advertisement
First Published - March 14, 2023 | 12:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement