facebookmetapixel
Advertisement
सरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJPअल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवादक्लोजिंग ऑक्शन से बाजार हैरान, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा तो निफ्टी में 391 अंकों की बढ़त

रिकॉर्ड सौदे, अधिग्रहण और शेयर विभाजन पर चढ़े कोफोर्ज के शेयर

Advertisement

इस साल कंपनी के शेयरों में 19.2 फीसदी की गिरावट आई है।1.56 बिलियन डॉलर का यह सौदा कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा सौदा है।

Last Updated- March 05, 2025 | 11:27 PM IST
Stock Market

बुधवार को बीएसई पर इंट्राडे ट्रेडिंग में कोफोर्ज के शेयरों में 11.1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इसे अमेरिकी ट्रैवल और टेक्नोलजी कंपनी साब्रे के साथ रिकॉर्ड 1.56 अरब डॉलर के सौदे से मदद मिली। मझोली आईटी सेवा कंपनी के शेयर में इंट्राडे में यह सबसे अधिक बढ़ोतरी में से एक है और उस दिन यह बढ़त हुई है जब बीएसई के आईटी सूचकांक में भी 2 फीसदी का इजाफा हुआ।

कोफोर्ज के शेयर सुबह 7,474 रुपये पर खुले और 8,007.35 रुपये के उच्चतम स्तर को छूने के बाद 8.4 फीसदी की बढ़त के साथ 7,811 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए। हालांकि, इस साल कंपनी के शेयरों में 19.2 फीसदी की गिरावट आई है।

1.56 बिलियन डॉलर का यह सौदा कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा सौदा है। एवरेस्ट ग्रुप के मुख्य कार्यकारी पीटर बेंडोर सैमुअल ने कहा, कोफोर्ज का साब्रे के साथ पुराना रिश्ता है और यह पहले से ही उसके सबसे बड़े सेवा प्रदाताओं में से एक है। इसलिए यह उनके रिश्ते में निरंतरता है। 13 साल वाले इस सौदे से अगले वित्त वर्ष से सालाना 12 करोड़ डॉलर की आय होने की उम्मीद है और इससे ट्रैवल कारोबार में कंपनी की स्थिति मजबूत होगी।

इस सौदे के साथ ही कोफोर्ज ने दो अधिग्रहणों की भी घोषणा की है। वह 3 करोड़ डॉलर में यूएस क्लाउड इंजीनियरिंग कंपनी रिदम्स और लगभग 1.3 करोड़ डॉलर में ऑस्ट्रेलियाई कंपनी टीएम लैब्स प्राइवेट को खरीदेगी। कंपनी ने शेयर विभाजन को भी मंजूरी दी है जो उसके इतिहास में पहली बार है। इसके तहत 10 रुपये अंकित मूल्य वाले शेयरों को 2 रुपये वाले पांच शेयरों में विभाजित किया जाएगा।

Advertisement
First Published - March 5, 2025 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement