facebookmetapixel
Advertisement
ट्रंप के यू-टर्न से टूटा कच्चे तेल का बाजार, ब्रेंट 4% से ज्यादा और WTI 5% से ज्यादा लुढ़काStock Market Today: GIFT Nifty में 100 से ज्यादा अंकों की तेजी के संकेत, एशियाई बाजारों में गिरावट; कच्चा तेल करीब 5% फिसलामहिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV ने पलटी बाजी! घाटे से निकलकर पहली तिमाही में ₹288 करोड़ के मुनाफे से किया बड़ा धमाकाStocks To Watch Today: SEBI की बड़ी कार्रवाई, USFDA से मंजूरी और करोड़ों के ऑर्डर… आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरकेसरिया जर्सी पर विवाद, भारतीय हॉकी की नीली पहचान पर बहसट्रंप का दावा: युद्ध खत्म करने के समझौते की रूपरेखा तैयार, फिलहाल हमले टलेयुवाओं पर पीएम मोदी का फोकस, नशा-मुक्त भारत अभियान के तहत लाखों युवाओं को दिलाई नशा विरोधी शपथअमेरिका में दवा बनाने की जल्दी नहीं, टैरिफ के खतरे के बावजूद भारत में ही रहेगा कंपनियों का विनिर्माणउदारीकरण के 35 साल: 1991 में सेंसेक्स में थीं जो 30 कंपनियां, उनमें अब 7 ही बचीं; बेंचमार्क सूचकांक में आया बड़ा बदलावबिज़नेस स्टैंडर्ड सर्वेक्षण: रीपो दर में बदलाव के नहीं आसार, अगली बैठक में हो सकता है बड़ा फैसला

Navratna Company ने किया डिविडेंड का ऐलान! चेक करें रकम और तिमाही कमाई के डिटेल्स

Advertisement

शेयरहोल्डर्स को फिर मिला कैश रिवार्ड, शेयर प्राइस में भी दिखी मजबूती

Last Updated- May 07, 2025 | 6:04 PM IST
Railtel dividend

सरकारी कोयला कंपनी Coal India ने आज 7 मई को अपने मार्च तिमाही (Q4FY25) के नतीजों के साथ ही शेयरधारकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹10 के फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹5.15 का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है

इससे पहले जनवरी में भी कंपनी ने ₹5.60 का डिविडेंड दिया था। कंपनी ने बताया कि यह डिविडेंड उसी की ऑडिट कमेटी की सिफारिश पर आधारित है और इसे AGM (वार्षिक आम बैठक) में शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के बाद 30 दिनों के भीतर भुगतान किया जाएगा। हालांकि, डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट अभी तय नहीं की गई है। इसे जल्द घोषित किया जाएगा।

Also Read | Tata Steel Q4 रिजल्ट और डिविडेंड का ऐलान अगले हफ्ते, बोर्ड मीटिंग होगी इस तारीख को

तिमाही नतीजे उम्मीद से बेहतर

मार्च 2025 तिमाही में Coal India का रेवेन्यू ₹37,825 करोड़ रहा, जो बाज़ार के अनुमान ₹36,577 करोड़ से ज़्यादा है। कंपनी का नेट प्रॉफिट (PAT) ₹9,593 करोड़ रहा, जबकि अनुमान ₹7,991 करोड़ का था। EBITDA ₹11,790 करोड़ रहा और EBITDA मार्जिन 31.2% रहा, जो अनुमानित 32.3% से थोड़ा कम है।

Coal India का शेयर आज BSE पर ₹383.80 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद ₹378.35 से 1.44% ऊपर है। आज शेयर की ओपनिंग ₹370.95 पर हुई थी और यह दिनभर में ₹387.10 तक गया। आज कुल 5 लाख से ज़्यादा शेयरों में कारोबार हुआ, जो पिछले दिन के मुकाबले दोगुना था।

Advertisement
First Published - May 7, 2025 | 6:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement