facebookmetapixel
Advertisement
$100 डॉलर के पार जाएगा कच्चा तेल? S&P की चेतावनी, इतिहास की सबसे बड़ी आपूर्ति बाधा का खतराBank Holiday 2026: 3 या 4 मार्च कब बंद रहेंगे बैंक? जानिए आपके शहर में कब है छुट्टीस्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद हुआ तो भारत की GDP को लगेगा 0.5% का झटका! जानिए पूरा मामलाIran-Israel War: मिडिल ईस्ट संकट गहराया, Nasscom ने आईटी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम का दिया निर्देशयह सिर्फ युद्ध नहीं, रुपये और महंगाई की अग्नि परीक्षा हैउत्तर प्रदेश को 30 कंपनियों से 1400 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिलेइंडोनेशिया ने रद्द कर दिया 70,000 वाहनों का ऑर्डर? टाटा मोटर्स सीवी का आया बयान, अटकलों पर लगाया विरामChandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, जानें सूतक काल और भारत में दिखने का समयUS–Iran टकराव बढ़ा तो क्या होगा सेंसेक्स-निफ्टी का हाल? इन सेक्टर्स को सबसे ज़्यादा जोखिममोटापा घटाने वाली दवाएं: फास्ट फूड और कोल्ड ड्रिंक कंपनियों के लिए खतरा या मौका?

Maharatna PSU ने फिक्स कर दी डिविडेंड और Q4 रिजल्ट की तारीख, शेयर ने लगाई छलांग; जानें डिटेल्स

Advertisement

Axis Securities की रिपोर्ट के मुताबिक, कोल इंडिया इस साल की सबसे ज्यादा डिविडेंड देने वाली सरकारी कंपनियों (PSU) में टॉप पर है।

Last Updated- April 21, 2025 | 5:40 PM IST
Coal India

जनवरी-मार्च 2025 तिमाही के रिजल्ट सीज़न के बीच देश की सबसे बड़ी सरकारी कोयला खनन कंपनी कोल इंडिया ने भी अपने तिमाही और सालाना नतीजों की तारीख का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 7 मई 2025 को होगी। इस मीटिंग में कंपनी के 31 मार्च 2025 को खत्म हुए चौथी तिमाही और पूरे वित्त वर्ष के नतीजे पास किए जाएंगे।

डिविडेंड पर भी हो सकता है फैसला

कोल इंडिया ने बताया है कि इस बैठक में वित्त वर्ष 2025 के लिए फाइनल डिविडेंड पर भी विचार किया जा सकता है। अगर डिविडेंड को मंजूरी मिलती है तो इसे कंपनी की AGM यानी आम वार्षिक बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद घोषित किया जाएगा। इससे पहले कोल इंडिया इस वित्त वर्ष में दो बार डिविडेंड दे चुकी है – पहली बार ₹15.75 और दूसरी बार ₹5.60 प्रति शेयर।

Axis Securities की रिपोर्ट के मुताबिक, कोल इंडिया इस साल की सबसे ज्यादा डिविडेंड देने वाली सरकारी कंपनियों (PSU) में टॉप पर है। कंपनी ने पिछले 12 महीनों में कुल ₹26.35 का डिविडेंड दिया है। इसका डिविडेंड यील्ड करीब 7% है, जो बाजार में सबसे आकर्षक माना जाता है।

शेयर प्राइस में भी मजबूती

सोमवार को कोल इंडिया का शेयर बीएसई पर ₹400.55 पर बंद हुआ, जो हरे निशान में रहा। पिछले एक हफ्ते में इसके शेयर में करीब 2% की बढ़त आई है, जबकि दो हफ्तों में यह 6% से ज्यादा चढ़ चुका है। कंपनी ने बताया कि उसका ट्रेडिंग विंडो 1 अप्रैल से बंद है और अब यह 12 मई 2025 को दोबारा खुलेगा। कंपनी सामान्य तौर पर अपने रिजल्ट बाजार बंद होने के बाद यानी 3:30 बजे के बाद ही घोषित करती है।

Advertisement
First Published - April 21, 2025 | 5:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement