Stock Market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को देसी शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुए। IT और बैंकिंग शेयरों में तेजी देखी गई, मगर दोपहर बाद कारोबार में निवेशकों ने फार्मास्युटिकल और मेटल शेयरों में मुनाफावसूली की। इस बीच ग्लोबल मार्केट में कमजोर रुझान देखे गए।
आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स 179 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 52 अंक की बढ़त दर्ज की गई। व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप इंडेक्स 0.19 फीसदी बढ़ा और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.61 फीसदी बढ़ा।
Also read: डिफेंस सेक्टर की इस कंपनी के शेयर में 4% से ज्यादा का उछाल, Mcap पहली बार 2 लाख करोड़ रुपये के पार
BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 178.58 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 72,026.15 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 71,779.83 और 72,156.48 के रेंज में कारोबार हुआ।
वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 52.20 अंक यानी 0.24 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 21,710.80 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 21,629.20 और 21,749.60 के रेंज में कारोबार हुआ।