facebookmetapixel
Advertisement
खेती में हर साल हो सकती है ₹40000 करोड़ तक की बचत, बीएस मंथन में कृषि विशेषज्ञों ने बताए समाधान₹11 प्रति यूनिट से ₹2.50 पर आई सौर बिजली, प्रह्लाद जोशी बोले- सस्ती ऊर्जा से घटेगी उद्योगों की लागतBS Manthan 2026: क्या भारत बनेगा दुनिया की फूड फैक्ट्री? एक्सपर्ट्स ने बताया इसके लिए क्या करना होगाBS Manthan में बोलीं सीतारमण: AI समिट का विरोध कर कांग्रेस ने की ‘इमरजेंसी’ जैसी गलती, होना चाहिए पछतावारिन्यूएबल एनर्जी में भारत की रफ्तार तेज, BS Manthan में मंत्री जोशी ने रखा विजन 2030बजट का पैसा क्यों नहीं खर्च हो रहा? राज्यों की राजनीति पर वित्त मंत्री का बड़ा सवालBS Manthan 2026: चीन से निवेश आएगा, लेकिन इस शर्त पर- FM सीतारमण ने किया साफअमेरिका में अवैध प्रवासियों पर बड़ा वार, IRS डेटा से तेज होंगे डिपोर्टेशनBS Manthan 2026: भारत में अवसरों की भरमार, सरकार के लिए हर इंडस्ट्री एकसमान – FM सीतारमणटेक और AI बदल रहे भारत में प्रतिस्पर्धा का माहौल: CCI चेयरपर्सन रवनीत कौर

Closing Bell: शेयर बाजार में रौनक; 64 हजारी हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी 19,000 के रिकॉर्ड स्तर के पार

Advertisement

शेयर बाजार में जारी तेजी के साथ BSE में लिस्टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (MCap) शुक्रवार को शुरूआती कारोबार में रिकॉर्ड 295.72 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Last Updated- June 30, 2023 | 4:21 PM IST
Sensex can hit 100,000 2026

वैश्विक बाजारों (global market) से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी का सिलसिला जारी रहा। बाजार जबरदस्त उछाल के साथ हरे निशान पर बंद हुए। BSE सेंसेक्स लगभग 800 अंकों की उछाल के साथ नए ऑलटाइम हाई पर बंद हुआ। निफ्टी भी 217 अंक चढ़कर 19,189.05 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा। शेयर बाजार में जारी तेजी के साथ BSE में लिस्टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (MCap) शुक्रवार को शुरूआती कारोबार में रिकॉर्ड 295.72 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 803.14 अंक यानी 1.26 फीसदी की बढ़त के साथ 64,718.56 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 64,768.58 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 64,068.44 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) 216.95 अंक यानी 1.14 फीसदी चढ़ा। निफ्टी दिन के अंत में 19,189.05 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,189.05 की उंचाई तक गया और नीचे में 19,024.60 तक आया।

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 28 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस, इंडसइंड बैंक, सन फार्मा और TCS सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 4.14 फीसदी तक चढ़े।

Top Losers

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में केवल 2 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। आज ICICI बैंक और NTPC ही सेंसेक्स के टॉप लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान ICICI बैंक के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 0.33 फीसदी तक गिर गए।

Advertisement
First Published - June 30, 2023 | 4:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement