facebookmetapixel
Advertisement
BS Manthan 2026: भारत में अवसरों की भरमार, सरकार के लिए हर इंडस्ट्री एकसमान – FM सीतारमणटेक और AI बदल रहे भारत में प्रतिस्पर्धा का माहौल: CCI चेयरपर्सन रवनीत कौरचीन से क्या सीखकर बदलेगा भारत का भविष्य? अमिताभ कांत ने बताया रास्तादूसरे देशों पर टैरिफ लगाकर इनकम टैक्स खत्म करने की तैयारी में ट्रंप! ऐलान ने मचाई हलचलसिर्फ इकोनॉमिक ग्रोथ काफी नहीं, ह्यूमन डेवलपमेंट पर भी फोकस जरुरी: BS मंथन में बोले अमिताभ कांतऊंची ब्याज दरों के बावजूद चमका सोना, बदल रही है निवेशकों की सोचBS Manthan 2026: भारत के भविष्य का ब्लूप्रिंट आज होगा तैयार, मंच पर होंगे निर्मला सीतारमण और प्रल्हाद जोशी; जानें किस सेशन में क्या खासGold-Silver Price Today: MCX पर सोना 1.60 लाख के पार, चांदी में भी तूफानी तेजी; गहने खरीदने से पहले चेक करें आज के रेटUS Tariffs: भारत के सोलर कारोबार पर ट्रंप का टैरिफ वार, 126% शुल्क से मचा हड़कंपBusiness Standard Manthan – 2026 | Day 2- Hall 2

Closing Bell: Sensex ऑलटाइम हाई पर, Nifty फिर से 18,800 के रिकॉर्ड स्तर के पार

Advertisement

SBI, HDFC, एक्सिस बैंक, HDFC बैंक और भारती एयरटेल सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे।

Last Updated- June 27, 2023 | 4:20 PM IST
Sensex can hit 100,000 2026

वैश्विक बाजारों (global market) से मिले मिश्रित संकेतों के बीच आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीन कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया। बाजार जबरदस्त उछाल के साथ हरे निशान पर बंद हुए। BSE सेंसेक्स 446 अंकों की उछाल के साथ नए ऑलटाइम हाई पर बंद हुआ। निफ्टी भी 126 अंक चढ़कर 18,817.40 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा। HDFC के चेयरमैन दीपक पारेख ने कहा कि HDFC-HDFC बैंक का विलय 1 जुलाई से प्रभावी होगा, जिसके बाद कारोबारी सत्र के उत्तरार्ध में बाजार में बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी देखी गई।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 446.03 अंक यानी 0.71 फीसदी की बढ़त के साथ 63,416.03 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 63,467.54 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 63,054.84 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) 126.20 अंक यानी 0.68 फीसदी चढ़ा। निफ्टी दिन के अंत में 18,817.40 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 18,829.25 की उंचाई तक गया और नीचे में 18,714.25 तक आया।

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 27 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। SBI, HDFC, एक्सिस बैंक, HDFC बैंक और भारती एयरटेल सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा SBI के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब1.59 फीसदी तक चढ़े।

Top Losers

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में केवल 3 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। मारुति, ITC और HUL सेंसेक्स के टॉप लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान मारुति के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 0.28 फीसदी तक गिर गए।

Advertisement
First Published - June 27, 2023 | 4:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement