facebookmetapixel
Advertisement
Weather Update: देश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में बढ़ेगी गर्मी; जानें मौसम का हालStocks To Watch Today: आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर, जानिए कहां बन सकता है मुनाफे का मौकाएशिया-प्रशांत क्षेत्र के शीर्ष 5 व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल हुआ IGI एयरपोर्ट, चांगी और इंचियोन को छोड़ा पीछेबंगाल की राजनीति का ‘चाणक्य’ मौन: पूर्व रेल मंत्री और TMC के दिग्गज रणनीतिकार मुकुल रॉय का निधनमुंबई को पछाड़ गुरुग्राम बना देश का नंबर 1 अल्ट्रा लग्जरी हाउसिंग मार्केट, बाजार ₹24,000 करोड़ के पारयूनिकॉर्न बनने की रफ्तार में 40 गुना उछाल, स्टार्टअप दुनिया में AI कंपनियों ने मचाया तहलकाऔपनिवेशिक छाप से मुक्ति! राष्ट्रपति भवन से हटी लुटियंस की प्रतिमा, उनकी जगह अब विराजे ‘राजाजी’2 दिन 25 सत्र 40 नेता: बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ मंगलवार से शुरू, ‘भविष्य के लिए तैयार भारत’ पर होगी चर्चागुणवत्ता और पारदर्शी ऑडिट पर दवा नियामक का जोर; 1,500 एक्सपर्ट्स की करेगा नियुक्तिIDFC फर्स्ट बैंक ने हरियाणा सरकार के ₹590 करोड़ का भुगतान जल्द करने का आश्वासन दिया

Closing Bell: झूमा शेयर बाजार, सेंसेक्स ऑलटाइम हाई पर, निफ्टी 18,800 के रिकॉर्ड स्तर पर

Advertisement

सेंसेक्स 466.95 अंक यानी 0.74 फीसदी की बढ़त के साथ 63,384.58 अंक पर बंद हुआ।

Last Updated- June 16, 2023 | 4:26 PM IST
Sensex can hit 100,000 2026

वैश्विक बाजारों (global market) से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखेने को मिली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को BSE सेंसेक्स 466.95 अंक की उछल के साथ ऑलटाइम हाई पर बंद हुआ। निफ्टी भी 137.90 अंक चढ़कर 18,826 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 466.95 अंक यानी 0.74 फीसदी की बढ़त के साथ 63,384.58 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 63,520.36 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 62,957.17 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) 137.90 अंक यानी 0.74 फीसदी चढ़ा। निफ्टी दिन के अंत में 18,826.00 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 18,864.70 की उंचाई तक गया और नीचे में 18,710.50 तक आया।

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 26 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। बजाज फिनसर्व, टाइटन, कोटक बैंक, HDFC बैंक और इंडसइंड बैंक सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा बजाज फिनसर्व के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 2.21 फीसदी तक चढ़े।

Top Losers

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में केवल 4 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। विप्रो, TCS, पावर ग्रिड और टेक महिंद्रा सेंसेक्स के टॉप लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान विप्रो के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.94 फीसदी तक गिर गए।

Advertisement
First Published - June 16, 2023 | 4:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement