facebookmetapixel
Advertisement
Adani QIP पर टूट पड़े निवेशक! 3.8 गुना मांग के बाद बढ़कर ₹15,000 करोड़ हुआ इश्यू साइजIC Electricals IPO: आज से खुला आईपीओ, GMP ने मचाई हलचल! पहले दिन ही 40% तक लिस्टिंग गेन की उम्मीदStaffing Stocks: हायरिंग में सुधार से चमक सकते हैं ये 2 शेयर, ब्रोकरेज ने दिए 28% तक के टारगेट₹2.19 लाख करोड़ का झटका! सरकार ने बताया- पेट्रोल-डीजल सस्ता होने में क्यों लग रहा वक्तNippon India AMC से ICICI AMC तक… Q1 में किसका रहेगा जलवा? एंटीक ने बताए टॉप पिक्सअमेरिका नहीं, इस बार UAE और सिंगापुर से आएगा ज्यादा निवेश! FCNR(B) स्कीम से बैंकों को उम्मीदIT Stocks: Q1 में किसकी चलेगी और किस पर दिखेगा दबाव? नुवामा ने बताईं टॉप और कम ग्रोथ वाली कंपनियांकमजोर US जॉब डेटा से चमका सोना-चांदी, जानें MCX और Comex पर कितने चढ़े भाव?Personal Loan लेने वाले की हो जाए मौत तो कौन भरेगा EMI? जानिए क्या कहते हैं नियमAI Stocks: महंगे चिप्स बिगाड़ सकते हैं AI का खेल! ब्रोकरेज ने दी डिफेंसिव सेक्टर चुनने की सलाह

चांग चुंग-लिंग ने कथित तौर पर अदाणी समूह के शेयरों में कारोबार करके लाखों कमाए

Advertisement

चांग चुंग को ग्रोमोर के एकमात्र निदेशक के तौर पर पहचाना गया है, जो कथित तौर पर मॉरीशस आधारित मुखौटा कंपनी है, जिसका इस्तेमाल रकम की हेराफेरी में किया जाता है।

Last Updated- August 31, 2023 | 11:49 PM IST
Adani Group

ताइवान के निवेशक चांग चुंग-लिंग के बारे में बताया गया है कि इनका अदाणी समूह के साथ लंबे समय से कारोबारी गठजोड़ रहा है। आरोप है कि उन्होंने ऑफशोर फंडों के जरिये अदाणी समूह के शेयरों की खरीद-बिक्री से खासी कमाई की है। यह जानकारी ऑर्गनाइज्ड क्राइम ऐंड करप्शन रिपोर्टिग प्रोजेक्ट की रिपोर्ट से मिली।

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, वह समूह की फर्मों मसलन अदाणी ग्लोबल और विगत में संबंधित पक्षकार गुडामी इंटरनैशनल में एक बार निदेशक बने या इस पद पर बने हुए हैं। इसके अलावा चांग चुंग को ग्रोमोर के एकमात्र निदेशक के तौर पर पहचाना गया है, जो कथित तौर पर मॉरीशस आधारित मुखौटा कंपनी है, जिसका इस्तेमाल रकम की हेराफेरी में किया जाता है। हिंडनबर्ग के आरोप के मु ताबिक, ग्रोमोर ने अदाणी पावर संग स्टॉक मर्जर के जरिये रातोंरात 42.3 करोड़ डॉलर कमाए।

चांग का नाम 2014 की डीआरआई रिपोर्ट में भी आया है। डीआरआई रिपोर्ट में समूह से नकदी की हेराफेरी का आरोप लगाया है। चांग के बेटे चांग चिन-टिंग को भी पीएमसी प्रोजेक्ट्स के एकमात्र लाभार्थी मालिक के तौर पर पहचाना गया है, एक अन्य फर्म जो अदाणी समूह के साथ लेनदेन के लिए जांच के घेरे में है और इस पर संबंधित पक्षकार के लेनदेन का संदेह है। चांग चिन-टिंग को चीन की कई मीडिया रिपोर्ट में अदाणी के प्रतिनिधि के तौर पर संदर्भित किया गया है।

बाजार नियामक सेबी ने सर्वोच्च न्यायालय में जमा कराई स्टेटस रिपोर्ट में बताया है कि उसने पीएमसी प्रोजेक्ट्स, ग्रोमोर और अदाणी ग्लोबल समेत 13 संबंधित पक्षकार लेनदेन की जांच की है। हालांकि रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि इस जांच में क्या मिला। दिलचस्प रूप से हिंडनबर्ग की तरफ से अदालतों व खुलासा दस्तावेजों के विश्लेषण में बताया गया है कि चांग ने विनोद अदाणी के साथ सिंगापुर का पता साझा किया है, जो गौतम अदाणी के बड़े भाई हैं और अब समूह के प्रवर्तक का हिस्सा हैं।

Advertisement
First Published - August 31, 2023 | 11:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement