facebookmetapixel
Advertisement
26 मई तक केरल पहुंच सकता है मानसून; उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्टExplainer: किस पेंशन पर कितना देना होता है टैक्स? ITR फाइल करने से पहले जानना जरूरीभारत को 2037 तक अर्बन इंफ्रा में ₹80 लाख करोड़ निवेश की जरूरत: रिपोर्टअगले हफ्ते एक्स-डिविडेंड होंगे L&T, Havells समेत कई बड़े शेयर, निवेशकों को मिलेगा कैश रिवॉर्डPM Modi UAE Visit: यूएई में पीएम मोदी का बड़ा बयान, पश्चिम एशिया में तनाव के बीच शांति की पहल में भारत आगेक्या भारतीय बाजार से और पैसा निकालेंगे विदेशी निवेशक? जानिए एक्सपर्ट की बड़ी चेतावनीपेट्रोल-डीजल महंगा हुआ, फिर भी क्यों टूट गए HPCL, BPCL और IOC के शेयर?UNSC के विस्तार पर भारत का जोर, जयशंकर ने सुधारों की उठाई मांगNEET पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन! अगले साल से कंप्यूटर पर होगी परीक्षा, छात्रों को फिर देना होगा एग्जाममहंगा तेल बिगाड़ सकता है पूरा खेल! निफ्टी 21,000 तक गिरने का डर

Budget 2025: क्या बजट के दिन भी खुले रहेंगे Sensex, Nifty और MCX, जानें ट्रेडिंग होगी या नहीं?

Advertisement

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार, 1 फरवरी को 2025 को बजट पेश करेंगी।

Last Updated- January 29, 2025 | 3:35 PM IST
Share market holiday

Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार, 1 फरवरी को 2025 को बजट पेश करेंगी। आमतौर पर शेयर और कमोडिटी बाजारों में शनिवार के दिन छुट्टी रहती है। निवेशकों के मन में यह सवाल है कि इस हफ्ते शनिवार के दिन बजट पेश होगा तो क्या बाजार खुले रहेंगे या नहीं? बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) ने सर्कुलर जारी कर बताया है कि बजट के दिन बाजार खुले रहेंगे।

बजट के दिन BSE, NSE में होगी ट्रेंडिंग

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने घोषणा की है कि 1 फरवरी 2025, शनिवार को केंद्रीय बजट पेश किए जाने के चलते शेयर बाजार में पूरे दिन ट्रेडिंग सेशन होगा। 1 फरवरी को ट्रेंडिंग सत्र सामान्य बाजार समय के अनुसार होगा, इक्विटी बाजार सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खुले रहेंगे।

इससे पहले भी शनिवार के दिन बजट पेश होने पर स्टॉक एक्सचेंज ने ट्रेडिंग सेशन का आयोजन किया है। उदाहरण के लिए, 1 फरवरी 2020 और 28 फरवरी 2015 को केंद्रीय बजट पेश किए जाने के दौरान भी शेयर बाजार शनिवार को खुले रहे थे और ट्रेडिंग जारी रही थी।

Also read: Factor Investing: स्मार्ट निवेश का नया फॉर्मूला, कम जोखिम में ज्यादा रिटर्न; समझें ये कैसे करता है काम

MCX पर 1 फरवरी को विशेष ट्रेडिंग सेशन, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक होगा कारोबार

भारत की प्रमुख कमोडिटी डेरिवेटिव्स मार्केट एक्सचेंज, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (MCX) शनिवार, 1 फरवरी 2025 को एक विशेष लाइव ट्रेडिंग सेशन आयोजित करेगा। यह केंद्रीय बजट पेश होने के कारण किया जा रहा है, ताकि बाजार के निवेशकों को रियल-टाइम रिस्क मैनेजमेंट और हेजिंग में मदद मिल सके। इस दिन ट्रेडिंग सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुली रहेगी।

Advertisement
First Published - January 29, 2025 | 3:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement