facebookmetapixel
Advertisement
भारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान

कैपिटल गुड्स सेक्टर की मजबूत कंपनी Elecon पर ब्रोकरेज ने कहा – BUY, चेक करें टारगेट

Advertisement

Elecon Engineering Stock: Axis Securities ने दी BUY रेटिंग, 27% अपसाइड का अनुमान

Last Updated- November 28, 2025 | 4:00 PM IST
Stock Market today

एक्सिस सिक्योरिटीज ने Elecon Engineering Company Ltd पर अपनी रिसर्च कवरेज शुरू करते हुए स्टॉक को ‘BUY’ की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के शेयर का टारगेट प्राइस ₹635 तय किया है। वर्तमान कीमत से यह करीब 27% की बढ़त का संकेत देता है।

मजबूत कारोबार, विविध ग्राहक और बढ़ती मांग

रिपोर्ट के मुताबिक Elecon की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता काफी मजबूत है और कंपनी के 70% ग्राहक बार-बार ऑर्डर देने वाले हैं। 30 सितंबर 2025 तक कंपनी की कुल ऑर्डर बुक ₹1,302 करोड़ की है, जो पिछले साल से 20% ज्यादा है। यह आने वाले समय में बेहतर रेवेन्यू की संभावना दिखाता है। भारत में पावर, स्टील, रक्षा, सीमेंट और माइनिंग जैसे क्षेत्रों में बढ़ते खर्च से कंपनी की मांग और बढ़ने की उम्मीद है। दूसरी ओर, अमेरिका, यूरोप, एशिया और मध्य-पूर्व जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी ऑर्डर मिलने की संभावना मजबूत है।

सरकारी योजनाओं से मिलेगा फायदा

एक्सिस सिक्योरिटीज का मानना है कि केंद्र सरकार की Make in India और PLI स्कीम जैसी नीतियां भारत में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दे रही हैं। इससे Elecon जैसे इंजीनियरिंग और कैपिटल गुड्स बनाने वाली कंपनियों को सीधा फायदा मिलेगा। खासकर कंपनी का MHE (Material Handling Equipment) बिजनेस नए कैपेक्स साइकल से बेहतर लाभ उठाएगा।

एक्सपोर्ट बढ़ने से मुनाफे में सुधार

Elecon दुनिया के कई देशों में काम करती है। कंपनी तेजी से अपने ब्रांड को मजबूत करने और नए बाजारों में मौजूदगी बढ़ाने पर काम कर रही है। एक्सिस सिक्योरिटीज का कहना है कि आने वाले समय में एक्सपोर्ट बढ़ने से कंपनी के मुनाफे (मार्जिन) में और सुधार होगा।

FY26 और आगे के लिए मजबूत ग्रोथ अनुमान

कंपनी ने कहा है कि FY26 में उसे ₹2,650 करोड़ की कमाई (Revenue) होने की उम्मीद है और उसका EBITDA मार्जिन 24% से ज्यादा रह सकता है। एक्सिस सिक्योरिटीज का मानना है कि FY26 की दूसरी छमाही में कंपनी की कमाई पिछले साल की उसी अवधि (H2FY25) से 20% ज्यादा हो सकती है। इसके अलावा, FY26 की पहली छमाही (H1FY26) की तुलना में 48% तक कमाई बढ़ने की संभावना है।

Also Read | 1,500 नए विमान, पायलटों की भारी जरूरत! Adani की तैयारी ने शेयर को दी उड़ान

आने वाले सालों में भी कंपनी के तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। FY25 से FY28 के बीच कंपनी की कमाई (Revenue), मुनाफा (EBITDA) और शुद्ध लाभ (PAT) हर साल औसतन 19%, 21% और 17% की दर से बढ़ सकते हैं। कंपनी के पास लगातार बढ़ते ऑर्डर, समय पर क्षमता बढ़ाने की योजना, बेहतर R&D और बढ़ते निर्यात से आने वाले वर्षों में और फायदा होने की उम्मीद है। साथ ही, कंपनी की कमाई से बनने वाली फ्री कैश फ्लो FY25 के मुकाबले FY28 तक लगभग दोगुनी होने की संभावना है।

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधित फैसले करने से पहले अपने एक्सपर्ट से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - November 28, 2025 | 4:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement