facebookmetapixel
Advertisement
सेमीकंडक्टर चिप के लिए दुनिया को मिलेगा भारत का भरोसा, सप्लाई चेन में बड़ी भूमिका की तैयारी: PMसेमीकंडक्टर शेयरों की तेजी थमी तो भारत में बढ़ाएंगे निवेश, क्रिस्टोफर वुड ने जताया 15% रिटर्न की उम्मीदअमेरिका के 100 फीसदी शुल्क के खतरे के बीच भारत का रुख साफ, ऊर्जा सुरक्षा से समझौता नहींबॉम्बे हाउस में फिर शुरू हुआ बोर्डरूम ड्रामा: एन चंद्रशेखरन बने टाटा संस के चेयरमैन, नोएल टाटा ने किया विरोधटाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, नेक्सपीरिया समेत 5 से रणनीतिक साझेदारीजिलेट इंडिया से विज्ञापन विवाद में बॉम्बे शेविंग कंपनी ने हटाया नकली कोर्ट वाला ऐडजी एंटरटेनमेंट की नई रणनीति, कंटेंट मजबूत कर डिजिटल कारोबार को मुनाफे की राह पर ले जाने की तैयारीवैश्विक चिप विनिर्माण में उभर रहा भारत, 2030 तक 110 से 120 अरब डॉलर पहुंच सकता है बाजार1996 के बाद पहली बार एक दिन में छह कंपनियों की लिस्टिंग, चार के शेयरों में जबरदस्त उछाल भी दिखाUPI MDR में छूट की मांग लेकर पेट्रोल-डीजल डीलर पहुंचे तेल मंत्रालय, सरकार से की राहत की मांग

Aeroflex Industries के आईपीओ को SEBI से मिली मंजूरी

Advertisement

स्टेनलेस स्टील के होज बनाने वाली Aeroflex Industries आईपीओ के तहत 160 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी करेगी।

Last Updated- August 02, 2023 | 1:25 PM IST
Aeroflex Industries IPO approved by SEBI

Aeroflex Industries IPO: एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Aeroflex Industries Limited) को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) से आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) की मंजूरी मिल गई है।

स्टेनलेस स्टील के होज बनाने वाली कंपनी आईपीओ के तहत 160 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी करेगी। इसके अलावा कंपनी की प्रवर्तक इकाइयां… सैट इंडस्ट्रीज और इटालिका ग्लोबल एफजेडसी 1.75 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएंगी।

IPO दस्तावेजों के अनुसार, सैट इंडस्ट्रीज लिमिटेड 1.23 करोड़ शेयर और इटालिका ग्लोबल एफजेडसी 52 लाख शेयर ओएफएस के तहत रखेगी। अभी कंपनी में सैट इंडस्ट्रीज की 92.18 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि इटालिका ग्लोबल एफजेडसी के पास 6.52 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

ये भी पढ़ें : Vinsys IT Services IPO: मार्केट में SME आईपीओ की धूम, 4 अगस्त तक लगा सकते हैं बोली

सैट इंडस्ट्रीज ने बुधवार को शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा, ‘‘हमें हमारी अनुषंगी कंपनी एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा सूचित किया गया है कि उसे आईपीओ के लिए सेबी से मंजूरी मिल गई है।’’ कंपनी नए शेयरों की बिक्री से प्राप्त राशि में से 35 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए करेगी। इसके अलावा 84 करोड़ रुपये की राशि कार्यशील पूंजी की जरूरत पर खर्च की जाएगी। कुछ राशि कंपनी सामान्य कामकाज और अधिग्रहण पर खर्च करेगी।

मर्चेंट बैंकिंग सूत्रों ने बताया कि आईपीओ का आकार 350 करोड़ रुपये के करीब होगा। पैंटोमैथ कैपिटल एडवाइजर्स इस निर्गम की एकमात्र बुक-रनिंग लीड प्रबंधक है। कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध होंगे।

ये भी पढ़ें : Yatharth Hospital IPO Allotment: धमाकेदार लिस्टिंग से निवेशकों को हो रहा मुनाफा

Advertisement
First Published - August 2, 2023 | 1:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement